नई दिल्ली@मोदी को 14 देशों से मिला सर्वोच्च सम्मान

Share


नई दिल्ली,14 दिसम्बर 2023 (ए)।
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि 2014 के बाद से पीएम मोदी को 14 देशों से सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिला है. इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में ये भी बताया कि पीएम मोदी को 2018 में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार भी मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 14 देशों ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया है। गुरुवार को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में ये जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में ये भी बताया कि पीएम मोदी को 2018 में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार भी मिला है।उन्होंने कहा, 2014 से भारत के प्रधानमंत्री को 14 देशों का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार मिला है।भारत के प्रधान मंत्री को सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान करना द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर उनकी राजनेता कौशल और नेतृत्व की स्पष्ट मान्यता है. उन्होंने कहा, यह पीएम के नेतृत्व में भारत की मान्यता को भी दर्शाता है, जिसमें विश्व मंच पर ग्लोबल साउथ को आवाज देना और मानवता के सामने आने वाले मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संबोधित करना शामिल है।
मंत्री ने मोदी को दिए गए कई उल्लेखनीय पुरस्कारों की सूची दी…
जुलाई 2023ः फ्रांस ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
जून 2023 : मिस्र में ऑर्डर ऑफ द नाइल सम्मान से सम्मानित किया गया।
मई 2023ः पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित हुए।
मई 2023ः फिजी में पीएम मोदी कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया।
मई 2023ःपीएम मोदी को पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2021ः भूटान ने ड्रुक ग्यालपो से पीएम मोदी को सम्मानित किया।
2020ः अमेरिका ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ मेरिट सम्मान से सम्मानित किया।
2019ः बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से पीएम मोदी का सम्मान हुआ।
2019ःमालदीव ने भी ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित किया।
2019ः रूस ने ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार से पीएम मोदी को सम्मानित किया।
2019ः पीएम मोदी यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड से सम्मानित हुए।
2018ः ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड से पीएम मोदी सम्मानित हुए।
2016ःमोदी को अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2016ः सउदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद से पीएम को नवाजा गया था।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply