रायपुर@ विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

Share

-संवाददाता-
रायपुर 10 दिसंबर 2023 (घटती-घटना)।
छाीसगढ़ में मुख्यमंत्री के पद को लेकर बना संशय रविवार को खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में विष्णु देव साय को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णु देव साय राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ समारोह जल्दी ही हो सकता है। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णु देव साय को विधायकों और समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। बैठक में विष्णु देव साय को विधायक दल का नेता चुने जाने की वरिष्ठ नेताओं ने सूचना दी। नेता चुने जाने के बाद साय ने पार्टी का आभार मानते हुए कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर इतना विश्वास जताया और राज्य का नेतृत्व करने का दायित्व दिया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी आभार माना। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी,अमित शाह, जेपी नड्डा का भी आभार जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। साय ने कहा कि वे सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास होगा कि मोदी की गारंटी का राज्य में क्रियान्वयन हो। नव निर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार को हुई। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन किया गया। बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम रायपुर के बीजेपी कार्यालय पहुंचे। बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी उपस्थित रहे। इस बीच पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा था शाम तक छाीसगढ़ को मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री।

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी कड़ी में भाजपा नेता छगन मुंदड़ा ने साय को सीएम बनने पर बधाई दी है. उन्होंने विष्णुदेव साय को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी. बता दें कि भाजपा विधायक दल ने विष्णुदेव साय को अपना नेता चुन लिया है. अब वे मुख्यमंत्री के तौर पर वे प्रदेश की कमान संभालेंगे.


पूर्व सीएम रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर लिखा- ‘कुनकुरी विधायक व आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के रूप में छाीसगढ़ महतारी की सेवा का दायित्व प्राप्त होने पर अशेष शुभकामनाएं।’ रमन सिंह ने आगे लिखा कि ‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम सभी पूर्ण निष्ठा से भाजपा के संकल्प पत्र (मोदी की गारंटी) के वादों को पूरा करते हुए प्रदेश में प्रगतिशील परिवर्तन लाने में सफल होंगे तथा भाजपा के डबल इंजन की सरकार में छाीसगढ़ दोगुनी रफ़्तार से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा.’


छाीसगढ़ में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा की विधायक दल की बैठक में सभी की सहमति से विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए मुख्यमंत्री को बधाई दी है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं. नवा छाीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ.

छाीसगढ़ में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है. प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। जिसमें अरुण साव और विजय शर्मा के नाम पर सहमति बनी है. बता दें कि विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जानकारी के मुताबिक 12 या 13 दिसंबर को वे शपथ ले सकते हैं। हालांकि इन सब की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि अरुण साव को बहुसंख्यक साहू समाज को साधने के उद्देश्य से डिप्टी सीएम बनाया गया है,जबकि विजय शर्मा को हिंदुत्व के एक प्रमुख चेहरे के रूप में माने जाने के कारण डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी जा रही है।

इससे पहले पार्टी सूत्रों ने कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में अगर पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के चेहरे पर सहमति नहीं बनी तो पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आदिवासी मुख्यमंत्री के फार्मूले पर विचार कर सकती है। ओबीसी वर्ग से अरुण साव व ओपी चौधरी और आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह के नाम पर मुहर लगने की संभावना थी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बहुमत प्राप्त किया है। कांग्रेस 34 सीटों पर सिमट गई है। वहीं,एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में पहुंची है।

बता दें कि छाीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की है. 2018 की तुलना में भाजपा ने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए प्रदेश की साा में वापसी की. 54 सीटों के साथ बीजेपी ने छाीसगढ़ में सरकार बनाई है. वहीं कांग्रेस 68 सीट से लुढ़ककर महज 35 सीटों तक ही सिमटकर रह गई. वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 1 सीट पर कजा किया है.

छाीसगढ़ में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा की विधायक दल की बैठक में सभी की सहमति से विष्णु देव साय को विधायक दल का नेता चुना गया है. विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है. हर ओर जश्न के साथ आतिशबाजी हो रही है. विष्णुदेव साय हर ओर छाए हुए हैं. वहीं सोशल मीडिया में विष्णुदेव साय सुर्खियां बटोर रहे हैं। ट्विटर पर विष्णुदेव साय का नाम ट्रेंडिंग कर रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री चुनने के लिए तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम विधायक दल की बैठक में शामिल होने बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पहुंचे।यहां प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में पर्यवेक्षकों की बैठक ली गई. जिसमें विष्णुदेव साय के नाम पर सभी ने मुहर लगाई।

छाीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुनने के लिए प्रदेश में तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी।भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई गई। छाीसगढ़ में तीनों पर्यवेक्षकों ने विधायक दल के नेता के नाम का एलान किया।

छाीसगढ़ में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की विधायक दल की बैठक में सभी की सहमति से विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। मुख्यमंत्री चुने जानें के बाद विष्णुदेव साय की पहली प्रतिक्रिया आई है। साय ने राज्य के सरकारी खजाने की स्थिति से लेकर प्रधानमंत्री आवास और किसानों के बकाया बोनस को लेकर बड़ा बयान दिया है। नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस ने सरकारी खजाने को पूरी तरह खोखला कर दिया है। इसके बावजूद भाजपा अपना हर वादा और मोदी की हर गारंटी को पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि वादे के अनुसार 25 दिसंबर को राज्य के किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही 18 लाख गरीबों को आवास भी दिया जाएगा। विष्णुदेव साय ने कहा कि हम प्रदेश की जनता से किया अपना हर वादा पूरा करेंगे। बता दें कि नव निर्वाचित विष्णुदेव साय ने राजभवन जाकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि 12 या 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply