अंबिकापुर@गुरु प्रसाद जायसवाल सुसाइड केस में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं

Share


अंबिकापुर,09 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। शहर के व्यवसायी गुरु प्रसाद जायसवाल सुसाइड केस का लगभग दो माह बीत चुका है। इसके बावजूद भी अब तक पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक की पत्नी पुष्पा जायसवाल, बहन सरोज जायसवाल,मनोरमा जायसवाल, पुत्री पारुल और भतीजा अविनाश जायसवाल ने आरोप लगाया है कि कथित तौर पर राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से बच रही है। उनके द्वारा पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया था मगर कोई कार्यवाई नहीं हुई। शनिवार को फिर वे शिकायत को लेकर सरगुजा एसपी कार्यालय पहुंचे थे। मृतक गुरु प्रसाद जायसवाल की पत्नी पुष्पा जायसवाल व अन्य परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुरु प्रसाद जायसवाल की मौत 20 सितंबर को अंबिकापुर के एक होटल में हुई थी। कमरे में फांसी पर झूलता शव मिला था, पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट सहित रुपए लेनदेन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए थे। सुसाइड नोट सहित अन्य दस्तावेजों के अवलोकन के बाद कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने सहित अन्य धाराओं के तहत राजेश जायसवाल, चेतन जायसवाल, केतन जाय सवाल, राजकीर्ति जायसवाल, अंचल जायसवाल और बलवंत शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था, मगर एफआईआर के 60 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रिजन ने आरोप लगाया है कि आरोपी बाहर खुलेआम घूम रहे हैं और समझौता करने दबाव बना रहे हैं। पुत्री ने आरोप लगाया है कि उन्हे 20 लाख रुपए और जमीन का दस्तावेज देने का भी प्रलोभन के साथ धमकी दिया गया। परिवार में केवल महिला सदस्य होने का हवाला देते हुए भी कहा जा रहा है कि कब तक लड़ोगे। पत्नी, पुत्री ने यह भी कहा कि आरोपी बाहर घूम रहे हैं, जिससे उनके साथ अनहोनी का भय बना रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
चुनावी व्यस्तता के कारण थोड़ा विलंब हुआ है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पुपलेश कुमार,
एएसपी


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply