सूरजपुर,@छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री पद के लिए रेणुका सिंह का नाम तेजी से…

Share

  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री पद के लिए रेणुका सिंह का नाम तेजी से उभरा, गृह जिले में खुशी की लहर
  • पूजा-पाठ का दौर शुरू, समर्थकों ने मिठाइयां बांटी

ओंकार पांडेय
सूरजपुर,05 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सूरजपुर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के भरतपुर- सोहनत सीट से विधायक चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए तेजी से नाम सामने आने पर उनके गृह जिले में कार्यकर्ताओं में जहां खुशी की लहर है वही पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री के निवास रामानुजनगर में जहां समर्थकों ने पूजा-पाठ शुरु कर दिया है वहीं सूरजपुर के समर्थक मंदिरों में जाकर प्रार्थना कर रहे हैं और एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।
उधर जिले के प्रशासनिक अधिकारीयों ने उनके निवास जाकर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम देखा। सूरजपुर जिले से उनके खास समर्थक काफी संख्या में रायपुर कूच कर रहे हैं। समर्थकों में शशिकांत गर्ग,संदीप अग्रवाल,राजकिशोर चौधरी,शंकर जिंदिया, पुनीत अग्रवाल, दीपेंद्र सिंह चौहान, प्रमोद तायल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को छाीसगढ़ की बागडोर सौंपी जाती है तो राज्य की अच्छी प्रगति होगी।
राज्य में में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है। इस चुनाव में पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी का चेहरा सामने नहीं रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस चुनाव में चेहरा थे। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला भी उन्हीं पर है। चूंकि रेणुका सिंह उनके मंत्रिमंडल में हैं इसलिए माना जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी पसंद हो सकती हैं। आज उनका नाम जब मुख्यमंत्री पद के लिए तेजी से उभरा तो रेणुका सिंह के गृह जिले में खुशी की लहर चल पड़ी। लोग पूजा – प्रार्थना करने लगे तो कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाने लगे। रेणुका सिंह इस समय रायपुर में हैं और बड़ी संख्या में समर्थक रायपुर रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply