रायगढ़@डबल इंजन की सरकार ने किसानों पर बरपाया कहरःबघेल

Share


भाजपा लाती है काले कृषि कानून, हम करते हैं कर्जमाफ़फ ी


रायगढ़,27 अक्टूबर 2023 (ए)।
जनसभा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक बीजेपी सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया। 2014 से 2018 तक यहां भी डबल इंजन की सरकार थी। उस डबल इंजन की सरकार में किसानों पर अत्याचार कर कहर बरपा दिया गया था। बीजेपी बोनस के वादे से मुकर गई। 15 मि्ंटल धान खरीदी को 10 मि्ंटल कर दिया गया।
बीजेपी किसान विरोधी है। केंद्र की मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लागू करती है, जिसके खिलाफ आंदोलन में 800 किसानों की जान चली गई। हमारी कांग्रेस की सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है, तो बीजेपी के पेट में दर्द होता है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ में हुई जनसभा में कही।
जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तो धान खरीदी पर किसानों को 50 से 60 रुपये बोनस मिलता था। 80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी होती थी। मोदी जी के आते ही बोनस मिलना बंद हो गया और धान खरीदी भी घटकर 56 मीट्रिक टन हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में आम जनता की आय बढ़ी है। हम बटन दबाते हैं तो किसानों, भूमिहीन मजदूरों, गोबर विक्रेताओं की जेब में पैसा जाता है।
कोरोना के समय में कांग्रेस की सरकार ने तीन महीने का राशन एडवांस में जरूरतमंदों को पहुंचाया। 26 लाख लोगों को मनरेगा से काम दिया। जबकि रमन सिंह और बीजेपी की सरकार में हर वर्ग को ठगने का काम किया गया। चिटफंड कंपनी के पैसे खाए, नान घोटाला, चावल घोटाला किया। यहां तक कि टिफिन, चप्पल, मोबाइल वितरण तक में कमीशन खाया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र सरकार करती है। मोदी जी झूठ बोलते हैं। मोदी जी बताएं कि बनारस में किसान 1200 रुपये में धान बेचने को क्यों मजबूर हैं, जबकि वहां डबल इंजन की सरकार है। हम जैसे ही किसानों के कर्जमाफी की घोषणा करते हैं बीजेपी के पेट में दर्द होने लगता है, वह सवाल खड़े करने लगती है।
बीजेपी की केंद्र सरकार भी कर्ज माफ करती है लेकिन सिर्फ उद्योगपतियों का। वो उद्योगपतियों का साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये रुपये का कर्ज माफ कर देते हैं, हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं तो सवाल खड़े करते हैं। विपक्ष में होने के बाद भी बीजेपी के नेताओं ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।


भाजपा वाले धोखे से जीते तो लाभ अडानी को होगा


मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। यहां रमन सिंह के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। वह लोग किसके लिए काम करते हैं आप जानते हैं। अगर कमल छाप वाले धोखे से जीत गए तो सबसे ज्यादा लाभ अडानी को होगा। आज खदान, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, फैक्ट्री सब अडानी के पास जा रही है इसलिए इस चुनाव में सावधान रहने की जरूरत है।


हमारी लड़ाई अफवाह फैलाने वालों से


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी लड़ाई झूठ बोलने और अफवाह फैलाने वालों से है। हमें डराया जा रहा है, लेकिन हम न डरे हैं न झुके हैं। हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है, तो ईडी और आईटी से क्या डरेंगे। हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने राम वनगमन पर्यटन परिपथ बनाने का काम किया। हर ब्लाक में जैतखाम का निर्माण किया जा रहा है।


बीजेपी की आदिवासियों से दुश्मनी


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कहा कि बीजेपी की आदिवासियों से पता नहीं क्या दुश्मनी है। उनकी सरकार में आदिवासियों की जमीन छीन ली गई। आदिवासियों से जर्सी गाय देने का वादा कर रमन सिंह मुकर गए। जबकि कांग्रेस की सरकार में आदिवासियों को जमीन लौटाई गई। उनके विकास के लिए काम हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चार घोषणाएं कर चुकी है। प्रति एकड़ 20 मि्ंटल धान खरीदी किसी भी कीमत पर होकर रहेगी। 17.5 लाख परिवार को आवास दिलाने की प्रक्रिया हमने शुरू कर दी है। हमारी सरकार बनते ही किसानों का कर्ज फिर माफ होगा और जातिगत जनगणना होकर रहेगी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply