कोरबा,@ट्रेड यूनियन के मजदूर नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Share


कोरबा,13 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर बालको के श्रमिक नेता और सैकड़ो मजदूरों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बालको के मजदूर नेता संजीव शर्मा ने अपने लगभग 200 साथियों के साथ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया। संजीव ने कहा कि वह जयसिंह की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हैं। जिस तरह से उन्होंने मंत्री बनने तक का सफर तय किया है, यह उनके जुझारू व्यक्तित्व को परिभाषित करता है और मजदूरों का उत्थान इस तरह के जुझारू व्यक्तित्व वाला नेता ही कर सकता है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस के प्रति भरोसा जताया है साथ ही जय सिंह अग्रवाल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है।उन्होंने कहा के हम भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले चुनाव में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कांग्रेस के पक्ष में ही काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि एक बार फिर हम अपने नेता जयसिंह अग्रवाल को विधायक और मंत्री के पद तक पहुंचने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
ट्रेड यूनियन के मजदूर नेताओं द्वारा कांग्रेस प्रवेश करने पर जयसिंह अग्रवाल ने सभी का कांग्रेसी गमछा पहनकर कांग्रेस के परिवार में स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि मजदूर कांग्रेस के साथ हैं। वास्तव में कांग्रेस ही मजदूरों का हित चाहती है। वह उनका भला कर सकती है। संजीव शर्मा बालको क्षेत्र के एक सक्रिय मजदूर नेता हैं। जो कि हमेशा मजदूर हित की बात करते हैं। संजीव शर्मा के पिता से भी हमारे अच्छे संबंध रहे हैं। संजीव अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मजदूरों के हित के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। मजदूर हितों की में सदैव रक्षा करूंगा। उन्हें हर संभव मदद मिलेगी साथ ही उनकी हर मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान नगर पालिका निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद के साथ कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सपना चौहान मंच पर मौजूद रही। कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं में संजीव शर्मा के साथ ही उनके साथ एफडी मानिकपुरी, शैलेश, मुकेश पांडे, पुष्पेंद्र डहेलिया, पवन शर्मा, अजय आदि मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply