अंबिकापुर,@राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित दसवीं राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में आंचल का हुआ चयन

Share

  • जापान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में हुनर प्रदर्शन का मिलेगा मौका,
  • जिले का नाम रोशन करने पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

अंबिकापुर,11 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। जिले के विकासखण्ड लखनपुर के पूर्व माध्यमिक शाला सिंगिटाना की आठवीं कक्षा की छात्रा आंचल तिग्गा वर्ष 2024 में जापान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगी। आंचल ने 9 से 11 अक्टूबर तक देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित दसवीं राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और शीर्ष 60 नवाचार आधारित प्रदर्शनियों में स्थान हासिल किया। अब वह अगले वर्ष 2024 में जापान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगी और जिले का नाम रोशन करेंगी।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने इस हेतु आंचल को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
आंचल ने नवाचार में एडजेस्टेबल गैस स्टोव एवं गैस स्टैंड बनाया और सर्वप्रथम दुर्ग जिले में आयोजित किए गए इंस्पायर अवार्ड 2023 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर हेतु अपना चयन सुनिश्चित किया था। उन्होंने अपने मॉडल को समझाते हुए बताया कि घरों में खाना बनाते समय कम ऊंचाई वाले सदस्यों को चूल्हा तक पहुंचने में कठिनाई होती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखकर एक उपकरण बनाया गया जो गैस चूल्हा के नीचे लगाया जाता है। गोलाकार कुंडी, स्टील पाइप एवं स्टील चादर से बने इस उपकरण को आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है। इसे पिकनिक, शादी आदि में भी उपयोग किया जा सकता है।आंचल की मार्गदर्शिका उनकी शिक्षिका संध्या जोशी ने बताया कि आंचल को मिली इस सफलता से पूरा विद्यालय प्रसन्न है और वर्ष 2024 में जापान में होने वाले प्रतियोगिता की बेसब्री से प्रतीक्षा है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply