अंबिकापुर,@41 वीं सीनियर नेशनल महिला नेटबॉल चैंपियनशिप मे छाीसगढ़ महिला टीम ने जीता कास्य पदक

Share


अंबिकापुर,27 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। 41वीं सीनियर नेशनल महिला नेटबॉल 21 से 24 सितम्बर तक हरियाणा के सोनीपत मे आयोजित की गई थी। जिसमें छाीसगढ़ टीम ने ऐतिहासिक जीत के साथ कास्य पदक प्राप्त किया। छाीसगढ़ सीनियर नेटबॉल टीम में सरगुजा की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता भी शामिल थी। खुशबू गुप्ता ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि छाीसगढ़ महिला नेटबॉल टीम ने अपना दम ख़म दिखाते हुए 10 साल बाद छाीसगढ़ महिला नेटबॉल टीम ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज किया। नेटबॉल मे 2021 मे छाीसगढ़ की पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था वही महिला टीम ने आखरी बार 2013 मे पदक प्राप्त किया था। इस जीत से सरगुजा की खिलाड़ी छाीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाडि़यों की सूची में जल्द ही शामिल होंगी। सरगुजा जिले में नेटबॉल का उदय एवं खुशबू गुप्ता को कास्य पदक जीतने पर आदितेश्वर शरण सिंहदेव, इंजी सोमनाथ सिंह, विंधेश्वर शरण सिंहदेव, हिमांशु जायसवाल, वेदांत तिवारी, रजत सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply