लखनपुर@जन विरोधी कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा सरगुजा द्वारा आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

Share

   ‌‌‌‌                        

 लखनपुर,04 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर के तहसील कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिन-सोमवार को जन विरोधी कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा सरगुजा द्वारा आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलता, अघोषित बिजली कटौती, अनाप-शनाप बिजली बिल प्रदाय, खाद बीज, सुगम यातायात हेतु सड़क इत्यादि की विभिन्न समस्याओं को लेकर लखनपुर मंडल में विशाल  विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम लखनपुर मुख्यालय अन्तर्गत ग्राम- केंवरा तहसील कार्यालय के पास किया गया जिसमे भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष  ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं  अनिल सिंह मेजर  कमलभान सिंह आलोक दुबे राजेश अग्रवाल, राजेंद्र जयसवाल जन्मजय मिश्रा राधेश्याम ठाकुर मंजुसा भगत विनोद हर्ष मुनेश्वर रजवाड़े  विश्वविजय सिंह तोमर  के विशिष्ट आतिथ्य एवं विधानसभा अन्तर्गत चारो मडलों (अम्बिकापुर नगर, अम्बिकापुर ग्रामीण, लखनपुर, उदयपुर) के मंडल अध्यक्ष  मधुसुदन शुक्ला , रामकेश्वर राजवाड़े दिनेश साहू ,  अनिल प्रताप सिंह  की संयुक्त अध्यक्षता में आहूत की गयी है।  

मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री  मदन रजवाड़े एवम सतनारायण साहू  द्वारा किया गया ।  दिनेश साहू द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही किसान विरोधी सरकार की विफलताओं को उजागर किया । राजेश अग्रवाल द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया गया और  समय को ध्यान रखते हुए विधानसभा चुनाव का जम कर तयारी करने का आग्रह किया गया । अनिल सिंह मेजर ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तो आलोक दुबे ने उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा की विफलताओं पे जमकर निशाना साधा ।  विश्वविजय सिंह तोमर ने सरगुजा में 1947 से चले राजा राज को खत्म करने की बात कही साथ ही कई मुद्दों पे प्रकाश डाला। वरिष्ट वक्ताओं  द्वारा सरगुजा संभाग में पिछले 5 साल से सबसे गंदा कार्यकाल जो यहां के मंत्री का रहा हैउसकी जानकारी पूरे कार्यकर्ताओं से साझा किया जिन्होंने एक बार भी पिछले 5 सालो में किसी भी शक्तिकेंद्र में झांका तक नही और कांग्रेस सरकार के लगातार घोटाले आयदिन उजागर हो रहे हैं  । सभी शक्तिकेंद्र प्रभारी संयोजन सह संयोजक जिला मंडल एवम शक्तिकेंद्र के प्रभारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे । मंडल लखनपुर मैं मंडल अध्यक्ष  दिनेश साहू  राजेश अग्रवाल दिनेश गुप्ता सुभाष अग्रवाल मदन रजवाड़े सतनारायण साहू महेश्वर रजवाड़े राजकुमार सोनवानी शेरा आलम सौरभ अग्रवाल एवम अन्य  कार्यकर्ता शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply