नई दिल्ली@चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर इसरो ने रचा इतिहास

Share

पीएम मोदी ने लहराया तिरंगा,बोले-यह पल अविस्मरणीय


नई दिल्ली,23 अगस्त 2023 (ए)।
चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है। इस लैंडिंग के बाद से देश भर से इसरो के वैज्ञानिकों को लोग बधाई दे रहे हैं। वहीं इस बड़ी कामयाबी पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की है। चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होते ही प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा लहराया और खुशी से झूम उठे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी देश में नहीं हैं क्योंकि वह ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने वहीं से चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का पूरा प्रसारण देखा।


ये नए भारत का सूर्योदयःपीएम मोदी


जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चंद्रमा पर है।


ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने जैसा: पीएम मोदी


ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने जैसा है। ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है। ये भारत में नई ऊर्जा, नई चेतना का है। अमृतकाल की प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। अब हम चांद पर हैं।


बच्चे अब कहेंगे-चंदा मामा
बस एक टूर केः मोदी


पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।


विकसित भारत के शंखनाद का है यह पल


इस सफल मिशन पर पीएम मोदी ने कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। यह पल विकसित भारत के शंखनाद का है।


इससे पहले कोई भी देश यहां नहीं पहुंचाःमोदी


पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं। भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है…यह सफलता पूरी मानवता की है।


इसरो के यूट्यूब चैनल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव देखा गया


भारत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कराकर पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया है। पूरे देश में इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा आज एक और रिकॉर्ड टूटा है। दरअसल, ढ्ढस्क्रह्र के यूट्यूब चैनल ने भी दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल बन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक एक टाइम पर इसरो के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने एक साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखा। जितने सब्सक्राइबर्स नहीं उससे कई गुना अधिक लोग लाइव देख रहे थे
चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया आज शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई। जिसके बाद ही इसरो के यूट्यूब चैनल पर दर्शकों का हुजूम जमा हो गया। जैसे-जैसे लैंडिंग का वक्त नजदीक आया वैसे-वैसे व्यूज का रिकॉर्ड टूटता गया। अंतिम समय पर तो 80 लाख लोग एक साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख रहे थे। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इसरो के यूट्यूब चैनल पर जितने सब्सक्राइबर्स नहीं हैं उससे ज्यादा लोग इसे लाइव देख रहे थे।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply