अंबिकापुर@अंबिकापुर को मिली इंडोर स्टेडियम और डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

Share


मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर शुरू होगा एक रेजिडेंशियल कॉलेज


अंबिकापुर,22 अगस्त 2023 (घटती-घटना)।सीएम भूपेश बघेल ने सरगुजा संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात की। पीजी कॉलेज परिसर के हॉकी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने युवाओं से सीधा संवाद किया। युवाओं ने भी सीएम के समक्ष खुलकर अपनी मांगें रखी, जिसे सीएम ने सहर्ष स्वीकार किया। सीएम ने छाीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण करने के बाद राजगीत के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।
रायपुर की तरह ही अंबिकापुर में भी खेल प्रेमियों के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हाकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कालेज आरंभ किये जाएंगे। जिला मुख्यालय सूरजपुर में वुशू खेल अकादमी आरंभ की जाएगी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में ला कालेज की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन नीलम नामदेव एक्का, मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अवनीश शरण, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय सुनील कुमार जैन सहित सरगुजा संभाग के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छाीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सरगुजा संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अंकित गर्ग, जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार सहित समस्त जिले के कलेक्टर एवं एसपी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री को बताई मूकबधिरों की दिक्कत
केआर टेक्निकल कालेज की छात्रा तमन्ना सिंह ने भी मुख्यमंत्री से अपनी बात रखी। तमन्ना स्वयं दिव्यांग हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में स्पेशल टीचर होते हैं जो विशेष अभिव्यक्ति से बच्चों को पाठ पढ़ाते हैं लेकिन मूक बधिरों के लिए ऐसा कोई कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने तमन्ना से कहा कि हम ऐसे दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तरीय रेसीडेंशियल कालेज आरंभ करेंगे। इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से आई सोनू कुमार ने दृष्टिबाधित छात्रों की चेन्नई में इलाज की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी की जांच कराएंगे तथा अच्छा इलाज कराएंगे।
संगीत और महापुरुषों की जीवनी पढऩा मुख्यमंत्री को पसंद
छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने पूछा कि वे अपने समय का प्रबंधन कैसे करते हैं। साथ ही यह भी पूछा कि आप मनोरंजन किस तरह से करते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मनोरंजन के लिए समय नहीं मिल पाता। फिर भी जब कुछ समय मिलता है तो परिवार के साथ समय बिताना पसंद करता हूँ। दोस्तों के साथ हँसी-मजाक अच्छा लगता है। मुझे पुस्तकें पढऩा अच्छा लगता है इनमें महापुरुषों की जीवनी पढऩा मुझे विशेष रूप से पसंद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संगीत भी पसंद करते हैं।
सरगुजा के मान
बढ़ाबो मांदर के ताल म

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हॉकी स्टेडियम युवाओं से खचाखच भरा था। युवाओं ने छाीसगढ़ी और सरगुजिहा गीतों से अपनी प्रस्तुति दी। हाय डारा लोर गे हे जैसे गीतों की प्रस्तुति में युवा खूब झुमे। सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म। जैसे गीतों की प्रस्तुति ने भी युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छाीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों के शुभंकर बछरू ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
शिक्षिका बनना चाहती है अनुराधा पर बीएड कालेज नहीं
बलरामपुर के वाड्रफनगर स्थित रानी दुर्गावती महाविद्यालय की अनुराधा कुशवाहा ने कहा कि मैं भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हूं, लेकिन हमारे जिले में बीएड कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा सम्भाग के सभी जिलों में बी एड कॉलेज खोला जाएगा। बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के छात्र मेघनाथ ने मुख्यमंत्री को जिले में महाविद्यालय शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया।
रागी से बना केक लेकर आये
युवाओं ने भेंट मुलाकात के दौरान एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन मनाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री छाीसगढ़ में मिलेट मिशन को बढ़ावा देने का खूब काम कर रहे हैं। हमने सोचा कि अगले दिन मुख्यमंत्री का जन्मदिन है तो आज ही मिलेट का केक उनसे कटवाएंगे। युवाओं तथा जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मिलेट से बना हुआ यह केक काटने का आग्रह किया।
एक दिन पहले मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन


सीएम भूपेश बघेल का 23 अगस्त को जन्मदिन है। आज 22 अगस्त को ही बड़ी संख्या में उपस्थित युवा,जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा उनका जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन का केक मिलेट रागी से बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने केक काटा और उप मुख्यमंत्री का पैर छू आशीर्वाद ली। छाीसगढ़ में मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शुरू किए गए मिलेट मिशन के तहत किसानों को इन फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस हेतु किसानों को उन्नत किस्म की बीज के साथ अन्य सहायता दी जा रही है। इससे किसानों को मंडी में रागी की काफी अच्छी कीमत मिल रही है साथ ही इसकी खेती करना भी कठिन नहीं है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply