कोरबा@हरेली तिहार जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ ही छत्तीसगढि़या ओलम्पिक की हुई शुरूआत

Share


कोरबा,17 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम तिहार हरेली का पर्व कोरबा जिले में धूमधाम से मनाया गया। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली गौठान ग्राम पंचायत कसईपाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छत्तीसगढ़ महतारी, कृषि उपकरणों के साथ गाय की पूजा अर्चना की गई। यहां हरेली त्योहार मनाने के साथ ही छत्तीसगçढ़या ओलंपिक सीजन 2 का भी जिले में शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विनय जायसवाल मनेंद्रगढ़ विधायक व संचालक सीजीएमएससी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ किया, देश में सबसे ज्यादा मूल्य में धान खरीदने और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित करने का भी काम किया। यही नहीं छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है, जहां गोबर खरीदी की जा रही है और खाद का निर्माण कर स्व-स्हायता समूह की महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हर जगह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं, जिसमें गांव के गरीब विद्यार्थी भी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार राज्य की संस्कृति, परम्पराओं को सहेजने और पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। हरेली जैसे पर्व का आयोजन हो या छत्तीसगçढ़या ओलम्पिक का आयोजन, सभी से छत्तीसगढ़ की अस्मिता को देश-दुनिया में एक नई पहचान मिल रही है।
मुख्य अतिथि डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बारी जैसी योजनाओं ने गरीबों के विकास के रास्ते खोले हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वाभिमान से जीना सिखाया है। हजारों गौठान का निर्माण कर नवाचार से ग्रामीण आजीविका पार्क और रोजगार की नई संभावनाएं विकसित की गई है। मितानिन, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनपद सदस्य सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित कर गरीबों का कल्याण किया गया है। उन्होंने हरेली पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि हरेली पर्व का सरकारी स्तर पर आयोजन बहुत ही गर्व की बात है। इससे हमारी संस्कृति और परम्परा को एक नई पहचान मिल रही है। आज ही छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है, इससे ग्रामीण प्रतिभाएं सामने आएगी। हरेली पर्व और छत्तीसगçढ़या ओलम्पिक का आयोजन भी इसी कड़ी का हिस्सा है। मुख्य अतिथि डॉ. जायसवाल ने ग्राम बुंदेली में जिला स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगçढ़या ओलंपिक सीजन 02 की औपचारिक घोषणा कर खेलों की शुरूआत की। इस दौरान डॉ. जायसवाल और विधायक श्री कंवर सहित अन्य अतिथियों में गेड़ी चढ़कर गेड़ी दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने फुगड़ी, गेड़ी दौड, कबड्डी, रस्साकशी, गिल्ली-डंडा आदि खेलों के विजेता खिलाçड़यों के पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


Share

Check Also

रायपुर,@ पुलिसकर्मियों को मिला दीपावली का तोहफा

Share @ टीआई के पद पर मिली पदोन्नति, आदेश जारी… रायपुर,25 अक्टूबर 2024 (ए)। राज्य …

Leave a Reply