सूरजपुर@जनता से झूठे वायदे कर प्रदेश की सत्ता में आई कांग्रेस की भूपेश सरकार

Share

उक्तबातें पत्रकारों से मुखातिब होते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कही

सूरजपुर 26 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ की जनता से झूठे वायदे कर प्रदेश की सत्ता में आई कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल को तीन वर्ष पूरे होने को आये है। परंतु इन तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने वायदों को पूरा करने की शुरुआत तक नहीं की है। प्रदेश की महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। जिस शराब को बंद करने की बात कही गई थी उसे घर घर पहुंचाया जा रहा है। उक्त बातें यहां सेवाकुंज में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कही है। नेत्रीद्वय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्राईम के क्षेत्र में बिहार राज्य की स्थिति तो सुधार गई मगर छत्तीसगढ़ लहू लुहान है। प्रदेश सरकार के संरक्षण में अपराधियो के हौसले उड़ान पर है। मानव तस्करी के मामले में प्रदेश अव्वल हो चला है। शराब बंदी के लिए प्रदेश की बहनों से वायदा किये थे मगर अब तक शराब बंदी नहीं कर पाए है। अब तो छोटे छोटे गांव व बस्तियों में शराब बिकने लगी है। जिसका परिणाम यह है कि प्रदेश में हत्या, आत्महत्या, चोरी डकैती की वारदातों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दुष्कर्म, हत्या जैसे संगीन मामलों में सरकार अपराधियो को शासकीय संरक्षण प्रदान कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। एस सी वर्ग की नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना के मामले में सरगुजा संभाग प्रथम स्थान पर है। शासकीय आंकड़ो के मुताबिक प्रदेश में प्रतिदिन दर्जन भर बलात्कार की घटनाएं दर्ज हो रही है। ऐसे अपराधों पर भी कांग्रेस की महिला मंत्री महिलाओ की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ ढकोसला करती है। बड़ी बड़ी बातें करने वाली प्रदेश सरकार काम करने की बजाय मौन साधे हुए है। पहले रेडी टू इट के संचालन की जिम्मेदारी महिला समूहों को थी। मगर कांग्रेस सरकार ने इसे महिलाओं से छीन लिया। जिससे करीब 20 हजार महिलाओ के आर्थिक सुरक्षा के साथ धोखाधड़ी कर उनका रोजगार छीन लिया और इसका संचालन अब कांग्रेस के दलाल देख रहे है। एक तरफ तो महिला सशक्तिकरण की बात करती है और दूसरी तरफ उनका रोजगार लूट रही है। नेत्रीद्वय ने कहा कि यह सरकार महिला विरोधी सरकार है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से भी प्रदेश सरकार ने हाथ खींच लिया। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया पर उन्होंने उनके साथ सिर्फ छलावा और धोखाधड़ी किया है। कोरोना काल के समय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा 5-5 किलो निःशुल्क चावल उपलब्ध कराया गया था। परंतु वह भी सही तरीके से लोगो तक नहीं पहुंच सका। महिला मोर्चा प्रदेश की भूपेश सरकार के नाइंसाफी का करारा जवाब देगी। महिलाएं घर घर जाएंगी और प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करेंगी। 2023 के विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब महिलाएं देंगी।
प्रधानमंत्री के द्वारा कृषि कानून वापस लेने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दिये गए बयान पर किये गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि इसमें न हार है ना जीत है यह देश हित की बात है। भाजपा को कमजोर करने के प्रयास में विरोधी दलों द्वारा किसानों को आगे लाकर प्रयास किया गया है। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर किये गए टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री ने तल्ख अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री को गाय व गोबर के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। प्रदेश की जनता से समर्थन मिला है विकास की बात करनी चाहिए। टिप्पणी करने से पहले अपने कार्यालयों व पदाधिकारियों को देखें, आपस मे किस तरह झगड़ रहे है उनके दिमाग मे गोबर भरा हुआ है। 2023 के चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश को समझ मे आ जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री व महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी लाता उसेंडी, सीमा पात्रे, पूजा विधानी सुमित्रा राठिया, लक्ष्मी राजवाड़े सहित महिला मोर्चा की अन्य प्रदेश व जिला पदाधिकारी मौजूद थी।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply