नई दिल्ली@दिल्ली और हरियाणा में बाढ़ का खतरा

Share


हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर फंसे 17 हजार सैलानी
अब तक 91 की मौत
नई दिल्ली,
12 जुलाई 2023 (ए)। उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली में भी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। बाढ़ के साथ-साथ दिल्ली में डेंगू फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में आज (बुधवार) सुबह पांच बजे तक यमुना का पानी 207.08 मीटर पर पहुंचा गया, जो 10 साल का हाईलेवल है। इससे पहले साल 2013 में यमुना का जल स्तर 207.32 मीटर पर पहुंचा था। संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया हैं। जानकारी के मुताबिक लाल किला के पास पुराने लोहे के पुल से रेल और वाहन संचालन रोक दिया गया है।
वहीं, उत्तराखंड में पत्थर गिरने और भूस्खलन से मध्य प्रदेश के तीन गंगोत्री तीर्थयात्रियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, हिमाचल के कुल्लू के पर्यटन स्थलों-मनाली, मणिकर्ण व बंजार में 17 हजार सैलानी फंसे हैं। चारधाम यात्रा भी बाधित हुई है। वहीं, अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है।
हथिनीकुंड बैराज से 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का पानी और बढ़ गया है। यमुना व घग्गर में बाढ़ से हरियाणा के पानीपत में नवादा व तामशाबाद में बांध टूट गए हैं। कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल, भिवानी और यमुनानगर के सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply