अंबिकापुर,@मोदी सरकार ने सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्षों में देश की तस्वीर बदल दी : कुलस्ते

Share


अंबिकापुर,10 जून 2023 (घटती-घटना)। मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्षों में देश की तस्वीर बदल दी है केंद्रीय इस्पात व गरीब कल्याण राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने अपने एक दिवसीय प्रवास में आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में सोशल मीडिया मीट 2023 के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही। आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया बल्कि बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के संकल्प के साथ छाीसगढ़ सहित सभी राज्यों को विकास के लिए भरपूर राशि उपलध करायी। उन्होंने कहा कि छाीसगढ़ के पिछड़े आदिवासी वर्ग की उन्नति के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 15,000 करोड़ का बजट एक मुश्त उपलध कराया। मोदी सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा, बच्चे, दिव्यांग तथा बुजुर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाकर इस काम को सेवा भाव से परिणाम तक पहुंचाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में अद्भुत व एतिहासिक काम किया है, मोदी सरकार की कार्यकुशलता से भारत विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन बीजेपी सोशल मीडिया कार्यक्रम प्रभारी राकेश चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर संपर्क से समर्थन लोकसभा सह प्रभारी अजय गोयल, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, प्रबोध मिंज, भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकेश केशरी, हरपाल सिंह भामरा, मधुसूदन शुक्ला, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, मनोज गुप्ता, मुकेश गर्ग, आलोक दुबे ,मंजूषा भगत, विनीत गुप्ता, अरुणा सिंह, किरण सिंह, प्रियंका चौबे, अजय प्रताप सिंह, शरद सिन्हा , सक्षम गुप्ता, अजय सिंह, सर्वेश तिवारी ,अनामिका पैकरा, इन्दर भगत, निशांत सिंह, संजीव वर्मा, विकास शुक्ला, भूपेश यादव, रोहित गुप्ता, पूनम सिंह, हर्ष जायसवाल, वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, रोहित कुशवाहा, धर्मेंद्र जायसवाल, तथा अंकित तिर्की सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply