अंबिकापुर@कांग्रेसी नेता अरविन्द गुप्ता के सूने मकान में लाखों की चोरी

Share


अंबिकापुर,01 जून 2023 (घटती-घटना)। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। चोर सूने मकान को अपना निशाना बना रहे हैं। कांग्रेस विधायक चिन्तामणि महाराज के दामाद के मकान में चोरी के बाद बुधवार की रात बौरीपारा रिंग रोड निवासी कांग्रेस नेता अरविन्द गुप्ता के मकान में चोरों ने धावा बोला है। इनके मकान से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी पार होने अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जब तक अरविन्द गुप्ता वापस नहीं आते हैं और समानों का मिलान नहीं कर पाते तब तक कितने की चोरी हुई है यह कहमना मश्किल है।
जानकारी के अरविन्द गुप्ता कोतवाली थाना क्षेत्र के बौरीपारा रिंग रोड के निवासी हैं। यह कांग्रेस नेता के साथ-साथ ठेकेदारी का काम करते हैं। यह अक्सर सह परिवार रायपुर में ही निवास करते हैं। तीन दिन पूर्व अरविन्द गुप्ता पत्नी के इलाज के सिलसिल में रायपुर गए थे। घर की देखरेख की जिम्मेदारी नौकरानी दंपति पर थी। नौकरानी दंपति बुधवार की शाम को घर की साफ सफाई कर अपने घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह आकर देखे तो मकान का मुख्य गेट बंद था। पर कमरे के अंदर जाने का दरवाजे का कुंडी टूटा था। यह देख नौकरानी दंपति दंग रह गए और मामले की जानकारी पड़ोस में संचालित दुकान संचालक को दी। दुकान संचालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी विवेक शुक्ला, कोतवाली प्रभारी एसआई रूपेश नारंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर फसर्ट फ्लोर पर बने सभी कमरों को खंगाला है। पुलिस ने बताया कि मकान में नीचे से ऊपर कई लौकर हैं जो चोरों द्वारा तोड़ा गया है। मकान से लाखों रुपए का सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है मकान मालिक अरविन्द गुप्ता रायपुर से वापस नहीं लौटे हैं। इनके आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्या-क्या सामान चोरी हुई है। पिछले दो सप्ताह के अंदर शहर में दो चोरी की बड़ी घटनाएं सामने आई है। 21 मई की रात को गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज के दामाद के सूने मकान में चोरी की घटना हुई थी। यहां भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर अपने साथ ले गए थे। वहीं बौरीपारा निवासी अरविन्द गुप्ता के सूने मकान में चोरी के बाद चोरों ने डीबीआर ले गए हैं। वहीं दोनों मकानों में चोरी करने का तरीके समान्य प्रतित हो रहा है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply