Breaking News

अंबिकापुर,@पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का किया प्रयोग

Share


सीजीपीएससी चयन सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

अंबिकापुर,31 मई 2023 (घटती-घटना)। सीजीपीएससी चयन सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा ने बुधवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया। शहर के हड़ताली चौक में भाजयुमो ने पहले धरना सभा को संबोधित किया। इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने रैली के रूप में पुलिस बेरिकेट्स पर पहुंचे। कलेक्टोरेट पहुंचने से पूर्व पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेट लगाकर रोकने की कोशिश की पर प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेट को तोडक¸र कलेक्टोरेट मुख्य गेट तक पहुंचने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि छाीसगढ़ के युवाओं की हक की लड़ाई लडऩे के लिए युवा मोर्चा सडक¸ पर है। युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रदेश सरकार खिलवाड़ कर रही है। लाखों गरीब परिवार के मेघावी बच्चों की उम्मीदों की हत्या हुई है, अब हम चुप नहीं बैठेंगे। आगे उन्होंने कहा कि सीजीपीएससी की परीक्षा रद्द होनी चाहिए, भर्ती घोटाले की जांच होनी चाहिए तथा पीएससी का चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का नार्को टेस्ट होनी चाहिए यह युवा मोर्चा मांग करती है। इस अवसर पर भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री संसद में सैंगोल की स्थापना कर धर्म और न्याय व्यवस्था को प्रतिष्ठित करने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर छाीसगढ़ की सरकार सीजीपीएससी में घोटाला कर युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके विधायक मंत्री केवल भ्रष्टाचार करने में लगे हैं और अब तो उन्होंने शिक्षा तक को नहीं छोड़ा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, विकास पांडे, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, अजय प्रताप सिंह, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, बंशीधर उरांव, नकुल सोनकर, उमाशंकर उपाध्याय, अभिषेक प्रताप सिंह, वेदांत तिवारी, रविकांत उरांव, अनिरुद्ध मिश्रा, मारकंडे तिवारी, मनीष दुबे, निशांत गुप्ता, बुधनेत कुजूर, अमोघ कश्यप, सौरव सिंह, सौरव जयसवाल, आर डी चौहान, अनीस सिंह, वीर सोनी, दिव्यांशु केशरी, धीरज सिंह, अनुराग शुक्ला, अनीश यादव, श्रीधर केसरी, सुनील यादव, दिगंबर यादव, महेश्वर रजवाड़े, लखन यादव, कपिल रजवाड़े, पंचानन कुमार, नरेंद्र पैकरा, इलू गुप्ता, रामभरोष, विकास गुप्ता तथा रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
छाीसगढ़ में भ्रष्टाचार की लाई गई है नई संस्कृति
अपने संबोधन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि छाीसगढ़ की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सीजीपीएससी का रिजल्ट आया तो चेयरमैन के पांच रिश्तेदार चयनित हुए, छाीसगढ़ में भ्रष्टाचार की नई संस्कृति लाई गई है जो बेहद खतरनाक है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सीजीपीएससी के चेयरमैन टामन सिंह ने अपने रिश्तेदारों को सीजी पीएससी परीक्षा में चयनित करा कर छाीसगढ़ के युवाओं का हक छीना है उन्हें बर्खास्त कर जेल में डालना चाहिए। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आम जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया था परंतु कांग्रेस सरकार के आते ही चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी विकास झा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा तथा अंशुल श्रीवास्तव ने किया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/पटना@ पूर्व कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने की प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

Share @ पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार की रखी मांग,स्वास्थ्य मंत्री ने …

Leave a Reply