अम्बिकापुर@सरगुजा एसपी का तबादला, सुनील शर्मा बने नए एसपी

Share


अम्बिकापुर, 26 मई 2023 (घटती-घटना)। राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर सहित प्रदेश के 15 भारतीय पुलिस अधिकारियों का दबादला कर दिया गया है। सरगुजा एसपी भावना गुप्ता का तबादला एसपी बेमेतरा कर दिया गया है। वहीं सुकमा एसपी सुनील शर्मा को सरगुजा का कमान सौंपा गया है। इसी तरह बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग को सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर तबादला कर दिया गया है। इनके स्थान पर कबीरधाम एसपी लाल उमेद सिंह को कमान दिया गया है। वहीं सूरजपुर एसपी रामकृष्ण साहू को सेनानी 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा ट्रांसफर किया गया है। इनके स्थान पर बेमेतरा एसपी आई कल्याण एलेसेला को सूरजपुर जिले की कमान सौंपा गया है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply