अम्बिकापुर@खाद्य मंत्री ने रकेली में नवीन धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ

Share

अम्बिकापुर 19 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने अम्बिकापुर जनपद में ग्राम रकेली में नवीन धान खरीदी केंद्र का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र के लिए स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को धान खरीदी की तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों को पूरी सहूलियत देने का काम कर रही है। किसानों को धान बेचने में सुविधा हो इसके लिए नजदीक में धान खरीदी केंद्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से नए बारदाने की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नही होने के कारण पुराने और प्लास्टिक के बारदाने में धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी पिछले वर्ष की भांति सुचारू रूप से होगी। उन्होंने कहा कि धान बेचने के लिए किसानों के पंजीयन हेतु 20 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। अब तक पंजीयन नहीं कराने वाले किसान है पंजीयन करा लें।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply