रायपुर@छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 आईएएस को किया इधर से उधर

Share


रायपुर,25 अप्रैल 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। पूर्व में ही ऐसे संकेत मिल रहे थे कि छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव हो सकता है। मंगलवार शाम शासन ने नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को इस प्रकार नई जिम्मेदारी दी गई है।
रेणु जी पिल्ले अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग को अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग एवं महानिदेशक छग प्रशासन के अकादमिक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रसन्ना आर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग को केवल सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
अलरमेलमंगई डी प्रभा.प्र से सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
अंकित आनंद, प्रभा.प्र से सचिव ऊर्जा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष छग राज्य विद्युत कंपनी, सचिव मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, वित्त विभाग तथा अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पी. दयानंद प्रभा.प्र से संचालक, आयुष को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
सीआर प्रसन्ना, प्रभा.प्र से सचिव, कौशल विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभारआयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश र्पंत आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर पदस्थ किया गया है।
सुश्री शम्मी आबिदी, प्रभा.प्र से आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम एवं संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, आयुक्त वक्फ सर्वे को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ सचिव, कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रसार सौंपा गया है।
मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, प्रभा.प्र से सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अति. प्रभार आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा रायपुर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत सचि, छग राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मोहम्मद कैसर अब्दुलहक द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा नियम, 2016 के नियम-12 के तहत सचिव छग राज्य निर्वाचन आयोग के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोष्रिूात करता है।
जनक प्रसाद पाठक, प्रभा.प्र से विशेष सचि, वन विभाग तथा अति. प्रभार विशेष सचिव , आवास एवं पर्यावरण विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
नरेंद्र दुग्गा प्रभा.प्र से मिशन संचालक, समग्र शिक्षा तथा अति. प्रभार रजिस्ट्रार को ऑपरेटि सोयायटी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत कलेक्टर, जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
डॉ. तब्बाली अय्याज फकीरभाई प्रभा.प्र से विशेष सचिव कृषि विभाग तथा अति. प्रभार नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी एवं छग गोधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी, माटी पूजन अभियान सदस्य सचिव, नरवा मिशन, विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रमेश कुमार शर्मा प्रभा.प्र से संचालक, समाज कल्याण तथा अति. प्रभार संचालक, भू अभिलेख संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
चंदन कुमार प्रभा.प्र से कलेक्टर जिला बस्तर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।
रिमिजियुस एक्का, प्रभा.प्र से सचिव, छग राज्य निर्वाचन आयोग का अति. प्रभार संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन विभाग, संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंंत कलेक्टर जिला बलरामपुर रामानुजगंज के पद पर पदस्थ किया गया है।
रजत बंसल कलेक्टर बलौदा बाजार-भाटापारा को आयुक्त माहात्मा गांधी नरेगा के पद पर पदस्थ किया गया है।
सुश्री इफ्फत आरा कलेक्टर सुरजपुर को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
संजय अग्रवाल संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को कलेक्टर सुरजपुर बनाया गया है।
दिव्य उमेंश मिश्रा संचालक महिला एवं बाल विकास को वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सुश्री नम्रता गांधी संचालक पेंशन को संचालक आयुष के पद के साथ संचालक पेंशन का अतिरक्त प्रभार सौपा ंगया है।
जगदीश सोनकर कलेक्टर खैरागढ़ छुईखदान गंडई को संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
पी एस ध्रुव कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
विजय दयाराम के. कलेक्टर बलरामपुर राजानुजगंज को कलेक्टर बस्तर बनाया गया है।
जयश्री जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर को उप सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव विमान विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा ंगया है।
गोपाल वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार भाठापारा को कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है।
सुश्री नम्रता जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार भाठापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।
विश्वदीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply