बैकुण्ठपुर/पटना@मोदी राज में आम जनता व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना हुआ गुनाह:कांग्रेस

Share

रवि सिंह –
बैकुण्ठपुर/पटना 05 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। ब्लॉक स्तर पर पटना के दुर्गा पूजा पंड़ाल में प्रेस कान्फ्रेंस कर कांग्रेसियों ने कहा कि मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है, देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार सांसद रहे राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता उनका माईक बंद कर दिया जाता है, सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्षन करते हुये संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते हैं। केन्द्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार तार करते हुए अनर्गल बयानबाजी करते हैं। इन सबसे भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाते तो भाजपा द्वारा शणयंत्र रचा जाता है। यह प्रहार सिर्फ राहुल गांधी पर नहीं यह आक्रमण देश के समूचे विपक्ष पर यह देश की 135 करोड़ जनता को धमकाने की साजिश है। राहुल गांधी विपक्ष के सबसे प्रभावशााली नेता हैं, जब उनकी सदस्यता रद्द कर सकते हैं उनकी आवाज दबा सकते हैं तक आम आदमी की क्या विसात यह भारत के प्रजातंत्र में तानाशाही की शुरूआत है, कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं। हम जनता के बीच जायेंगे, देश के हर गली, मोहल्ले, चौक चौराहे को संसद बनाऐंगे। सूरत गुजरात में एक निचली अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर भाजपा ने राहुल गांधी को लोक सभा में उनकी सदस्यता को रदद करने के लिए बिजली की गति से काम किया भले ही अदालत ने उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था। राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान यह था कि कुछ चोरों को एक ही उपनाम नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेन्द्र मोदी क्यों है,उन्होंने ऐसा नहीं है कि सारे मोदी चोर हैं। उन्होंने किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया दूसरा न तो नीरव मोदी और न ही ललित मोदी ओबीसी हैं, और उनकी जाति जो भी हो क्या उन्होंने धोखा धड़ी नहीं की भाजपा धोखेबाजों और भगोड़ों को क्यों बचा रही है, कांग्रेस पार्टी में 2 ओबीसी मुख्यमंत्री हैं इससे साबित होता है कि कांग्रेस उनके योगदान को महत्व देती है। प्रेस कान्फ्रेंस में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा, अनिल जायसवाल, पंचायती राज की जिलाध्यक्ष संगीता राजवाड़े, जनपद उपाध्यक्ष आशा साहू, मजींदर कौर, यवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुजीत सोनी, गणेश राजवाडे, प्रबीर भट्टाचार्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर संसद लगाकर यह सवाल पूछेंगे- क्या अड़ानी की सेल कंपनियों में 20000 करोड़ या 3 विलियन डालर हैं। अड़ानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता क्योंकि वो इफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है यह पैसा कहां से आया, किसका काला धन है, ये किसकी सेल कंपनियां हैं, सेल कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं। कोई क्यों नहीं जानता यह किसका पैसा है, इनमें एक चीनी नागरिक शामिल है, कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है। क्या अड़ानी की सेल कंपनियों में 20000 करोड़ या 3 विलियन डालर है। अड़ानी इस पैसे को खुदकमा नहीं सकता क्योंकि वो इफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है यह पैसा कहां से आया किसका काला धन है, ये किसकी सेल कंपनियां हैं, से कंपनियां डिफेंस फील्डमें काम कर रही हैं। कोई क्यों नहीं जानता यह किसका पैसा है इनमें एक चीनी नागरिक शामिल है, कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है। प्रधानमंत्री मोदी जी का अड़ानी से क्या रिश्ता है, उन्होंने अड़ानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई, उन्होंने रक्षा उद्योग के बारे में हवाई अडडों के बारे में श्रीलंका में दिए गए बयानों के बारे में बांग्लादेश में दिये गए बयानों के बारे में आस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक (भारत के ) के चेयरमेन के साथ बैठे नरेन्द्र मोदी और अड़ानी की तस्वीरें जिन्होंने कथित तौर पर 1 विलियन का ऋण स्वीकृत किया था के बारे में दस्तावेज दिए। राहुल गांधी पर भाजपा मंत्रियों द्वारा हमला किया गया, लोक सभा अध्यक्ष को राहुल गांधी ने दो लिखित अनुरोध किया कि उनको संसद में जवाब देने दे इसके बाद तीसरी, दूसरी भाजपा अब झूठा हवा खड़ा कर रही है कि राहुल गांधी ने ओबीसी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी से एक सवाल किया था। ध्यान भटकाने का एक और बोगस हथकंड़ा जो व्यक्ति एकता फैलाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में 4000 किलोमिटर पैदल चल सकता है वो कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply