अंबिकापुर@पीजी कॉलेज में बौद्धिक अधिकार सम्पदा पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

Share


अंबिकापुर,27 मार्च 2023 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नााकोार महाविद्यालय अम्बिकापुर में बौद्धिक सम्पदा अधिकार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र के साथ ही दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि द्वय डॉक्टर रामकुमार मिश्र, प्राचार्य, महाविद्यालय सिलफिली तथा डॉक्टर कुसुमलता विश्वकर्मा, प्राचार्य, विज्ञान महाविद्यालय अंबिकापुर रहे। सत्र की अध्यक्षता पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर रिजवानउल्लाह ने की।
आयोजन समिति की ओर से डॉक्टर राजकमल मिश्रा द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम सचिव ब्रजेश कुमार द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यशाला के संयोजक डॉ. आरपी सिंह द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनिल सिन्हा द्वारा किया गया। इस दौरान प्राध्यापकों डॉक्टर एसके श्रीवास्तव, डॉक्टर आरके जायसवाल, विषय विशेषज्ञ डॉक्टर सागर जायसवाल (सहा. प्राध्यापक, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर) ने तकनिकी विमर्श में पेटेन्ट विषय पर, डॉक्टर दिग्विजय सिंह (सहा. प्राध्यापक, साऊथ विहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय, गया, बिहार) ने ट्रेडमार्क विषय पर तथा डॉक्टर गिरीश नन्दन सिंह (सहा. प्राध्यापक, पीजी कॉलेज जांजगीर) ने भौगोलिक संकेत विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला के प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस तकनीकी सत्र का संचालन सहायक प्राध्यापक माधवेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापकगण डॉक्टर मिलेन्द्र सिंह, पंकज अहिरवार, देव प्रकाश दुबे, डॉ. पीयूष पाण्डेय, डॉ. विनीत गुप्ता, डॉ. उमेश पाण्डेय, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. नीलाभ कुमार, डॉ. दीपक सिंह, डॉक्टर नीमा कमर, डॉ. कामिनी, डॉ. ममता गर्ग, डॉ. जसिंता मिंज, डॉ. जेरमिना तिर्की, पूनम सोनवानी, संजीव लकड़ा, संदीप कुशवाहा, डॉ. सरोज तिर्की, डॉ. तृप्ति विश्वास, डॉ. लक्ष्मी शास्त्री, डॉ. मनीषा दास देवांगन सहित प्रतिभागीगण उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply