बैकुण्ठपुर@छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरिया जिला पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Share

अनूप बड़ेरिया महासचिव,नीरज गुप्ता उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए
बैकुण्ठपुर 20 मार्च 2023 (घटती-घटना)। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रेस्ट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक सम्भाग अध्यक्ष विनोद शर्मा के मार्गदर्शन व जिलाध्यक्ष कृष्ण विभूति तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संघ का विस्तार करते हुए पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कोरिया जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक पद हेतु प्रविंद्र सिंह, विनोद शर्मा, उत्तम कश्यप, दुष्यंत कुमार, कमलेश शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष पद हेतु नीरज गुप्ता, फारुख ढेबर, महासचिव अनूप बड़ेरिया, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार बैकुंठपुर ब्लॉक अध्यक्ष हेतु सम्वर्त कुमार रूप एवं सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष हेतु राजन पांडेय की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण विभूति तिवारी ने कहा कि पत्रकार हित की रक्षा हेतु हम संकल्पित हैं। कोरिया जिले में प्रतिभावान व वरिष्ठ पत्रकार हैं, किंतु इसके विपरीत जिले में फर्जी एवं झोलाछाप पत्रकारों की बाढ़ सी आ गई है। जिससे पत्रकारिता की छवि धूमिल हो रही है। जिस पर अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है। इस हेतु सभी पत्रकारों का सुझाव व सहयोग वांछित है।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply