अम्बिकापुर@प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा कला केन्द्र मैदान अम्बिकापुर में आयोजित शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले के अन्तिम दिन आध्यात्मिक मेला एवं चैतन्य नौ देवियों की झाँकी

Share


अम्बिकापुर,26 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा कला केन्द्र मैदान अम्बिकापुर में आयोजित शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले के अन्तिम दिन आध्यात्मिक मेला एवं चैतन्य नौ देवियों की झाँकी देखने के लिये श्रद्धालुओं के जन सैलाब की भीड़ उमड पड़ी। बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बड़े ही श्रद्धाभाव व आस्था से शामिल होकर आध्यात्मिक मेले का दर्शन कर भाव विभोर हो गये।
आध्यात्मिक मेले में 40 फीट ऊँचा विशाल शिवलिंग, अद्भुत चैतन्य नौं देवियों की झाँकी, कुम्भकरण का विशाल मूविंग मॉडल, अमरनाथ का गुफा, कलात्मक मूर्तियों द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान की स्पष्टता, स्वर्ग दर्शन झाँकी, जीवन को सफल एवं सुखद बनाने हेतु आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी, नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी, शिवलिंग पर आता हुआ अदृश्य पानी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। इस अवसर पर स्वर्ग दर्शन एवं नशामुक्ति चित्र प्रदर्शनी से काफी लोग प्रभावित होकर नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा भी किया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर जी सहित सरगुजा रेंज महापुलिस निरीक्षक भ्राता श्री रामगोपाल गर्ग जी, वन संरक्षक (वन्य प्राणी) सरगुजा, बी. आर. बढ़ई, एलीफेन्ट रिजर्व सरगुजा भ्राता श्री निवास तेन्नेटी जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्राता श्री विवेक शुक्ला जी, बहन प्रियंका शुक्ला जी, सहायक महापुलिस अधीक्षक भ्राता श्री रवि कुर्रे जी, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के पूर्व डीन वी. के. सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष बहन फुलेश्वरी, नई दुनिया के यूरो चीफ अनंग पाल जी, सम्प्रेक्षण गृह पूर्व अधीक्षिका बहन वन्दना दाा, यातायात प्रभारी भ्राता श्री जयराम चेरमाको जी और गायत्री परिवार की सदस्य सुधा चैधरी एवं शहर के अन्य गणमान्य लोगों सहित हजारों लोगों ने भव्य मेले का दर्शन करने के पश्चात् मेले की सराहना करते हुये कहा कि इस आध्यात्मिक भव्य मेले द्वारा जन- जन तक आध्यात्मिकता व नैतिक मूल्यों का संदेश जायेगा, जिससे लोगों के जीवन में निश्चित रूप से परिवर्तन आयेगा।
सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका आदरणीया ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी लोगों को आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी समझाते हुये कहा कि मनुष्य के जीवन की मूल आवश्कता है सुख, शान्ति, प्रेम, खुशी और पवित्रता, जिसे वर्तमान समय मनुष्य बाहरी सुख- सुविधाओं में ढूँढ रहा हैं, किन्तु ये गुण व शक्तियाँ हमारे ही भीतर छिपी हुई है, और जब मनुष्य आत्मायें इन गुणों एवं शक्तियों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे और परमात्मा द्वारा दिये जा रहे सत्य ज्ञान को जीवन में धारण करेंगे तभी मनुष्य आत्माओं के जीवन का परिवर्तन होगा और तब सम्पूर्ण विश्व में सुख- शांति और पवित्रता का साम्राज्य स्थापित हो जायेगा तथा प्रकृति भी सतोप्रधान अवस्था में होगी। और आगे उन्होंने शहरवासियों से निवेदन करते हुये कहा कि 26 फरवरी 2023 से सुबह 8.30 बजे 9.30 बजे एवं संध्या 6.30 से 7.30 बजे तक तनाव मुक्ति सात दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन नव विश्व भवन चोपड़ापारा में किया गया हैं। जिसमें इच्छुक व्यक्ति इनमें से किसी भी एक समय पर आकर राजयोग की शिक्षा प्राप्त कर जीवन को तनावमुक्त, खुशनुमा एवं सुखमय बना सकते है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply