अंबिकापुर@विदेशी षड्यंत्र से हम सभी को सावधान रहने की आवश्यकता : राम लखन पैकरा

Share


अंबिकापुर,18 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर बुधु भगत जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव समाज ऊपर घाट बरही क्षेत्र शंकरगढ़ विकासखंड जिला बलरामपुर में डीपाडीह कला सावत सरना में एक दिवसीय देवार बैगा सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए सर्वप्रथम सामत सरना के मुख्य देवस्थान पर आए हुए सभी बजाज दीवार गुनिया लोगों द्वारा पूजा अर्चन धूप दीप हवन कर प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात भगवान हनुमान राम दरबार के छायाचित्र के समक्ष धूप दीप पुष्प हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामत सरना के बैगा भूखन राम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा ने कहा कि हमारा पुराना परंपरागत, सांस्कृतिक, विरासत, धर्म संस्कृति, रीति रिवाज के बारे में सनातन संत समाज के संस्थापक गहिरा गुरुदेव महाराज, माता राजमोहिनी देवी, कार्तिक उरांव, वीरांगना महारानी दुर्गावती क्रांतिकारी धरती आबा बिरसा मुंडा के बताए मार्गों पर चलते रहने की सतत आवश्यकता है। आज के भौतिकवादी चकाचौंध की दुनिया में लोग सब कुछ भुलते जारहे हैं विदेशी षड्यंत्र से हम सभी को सावधान रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इस सदौरान जनजाति गौरव समाज के ऊपर घाट बरही क्षेत्र के अध्यक्ष बुधना राम, संभागीय उपाध्यक्ष उमाशंकर भगत, संभागीय सचिव सहदेव भगत, जनजाति गौरव महिला समाज के अध्यक्ष शशि कला भगत, जनजाति गौरव समाज के जिला अध्यक्ष रघुवीर भगत, संरक्षक प्रभु राम भगत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी देवार ओझा पंडा को भगवा गमछा श्रीफल से जनजाति गौरव समाज के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान हेमेंद्र पैकरा, चंद्र सिंह, रामजी, सुरेश पैकरा, सुशील कुमार, शिव कुमार, रामदास, दिनेश पैकरा, सोमारू, जंधू, हुड़कु राम, कोरंधा भौव, दफे, भुखन राम, महावीर राम, गोन्दरो राम, समलु राम, रलु राम, लाल राम, रामसाय, रामेशवर, पियुन नगेशिया, मंगन राम, रामधन, भुमा, दिनेश पैकरा, लच्छन पैकरा, जयसीत, दिनेश, कृष्ण, सुखदेव, रूदन, दायू, महेश, बुधयू, दुर्योधन, परशु राम, पियुन, प्रकाश, राजेन्द्र, महेश, भैरोनाथ, बहुरा, शिवचरण, राम धनी, पनसाय, बाल रूप बाबा, सहवार राम, कृष्ण राम, गोला राम, बुटना राम, जयनात राम, विनोद ,सितल राम, बुदन राम, माहभारत राम देव राम, फोकटो राम, जगेशवर राम, विजय राम, भजन राम, लम्बोदर राम, वितु राम, लस्सू, धनी राम, भगलु राम, सुनिल राम, लम्बोदर राम, लक्ष्मन राम, परशु राम, मंझिया राम, भगतु राम, फगुवा राम, भंखलू राम, गुठलू राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply