अंबिकापुर@मोर आवास मोर अधिकार अभियान को घर-घर तक ले जाएं कार्यकर्ता : ललन प्रताप

Share


भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर की कार्यसमिति संपन्न

अंबिकापुर,12 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर की कार्यसमिति बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी तथा भाजपा नगर मंडल प्रभारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यसमिति को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को जिन्हें भूपेश सरकार ने अब तक आवास नहीं दिया है उनके लिए भाजपा ने प्रदेश भर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आंदोलन तय किया है उसे भाजपा कार्यकर्ता घर-घर तक लेकर जाएं तथा इसे प्रत्येक घर परिवार का आंदोलन बनाएं। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि अंबिकापुर नगर मंडल पर संभाग मुख्यालय का मंडल होने के कारण महत्वपूर्ण जवाबदारी है भाजपा का कोई भी कार्यक्रम या आंदोलन सबसे बेहतर हो यह जरूरी है। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को भी प्रभावी ढंग से करना है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के प्रभाव से भूपेश सरकार भी डरी हुई है क्योंकि आम जनता में इसको लेकर भारी आक्रोश है। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने बताया कि आगामी 23 फरवरी को मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ट पार्षद आलोक दुबे ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के साथ ही भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक तोमर ने तथा आभार प्रदर्शन प्रेमानंद तिग्गा ने किया। इस अवसर पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत,अजय सिंह,सर्वेश तिवारी, मनोज सोनी, हरमिंदर सिंह, नकुल सोनकर, जनमेजय मिश्र, अवधेश सोनकर, अनुराधा गोस्वामी, निरंजन राय, कमलेश तिवारी, संजय मिश्रा, सुशांत घोष, शुभांगी बीहड़ी, नीलेश सिंह,रिंकू उमेश अग्रवाल वर्मा,कैलाश मिश्र,सुरजीत भामरा, रविन्द्र भारती,राजेन्द्र सिंह , किंजल किशोर पांडे, गौतम विश्वकर्मा, शैलेश सिंह, शरद सिन्हा, रानी मिश्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply