प्रतापपुर @हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा अभियान के दूसरे दिन देवरी और पकनी पहुंची कांग्रेस

Share


प्रतापपुर ,21 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा अभियान के दूसरे दिन प्रतापपुर में देवरी और पकनी पहुंची।लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सिंह देव के साथ शक्कर कारखाना अध्यक्ष बिद्यासागर सिंह व अन्य कांग्रेस नेता दोनों गाँवो के बीच पदयात्रा कर आम सभा को सम्बोधित किया और भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आव्हान किया।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर पूरे भारत में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की गई है जो प्रतापपुर लॉक के सभी 101 ग्राम पंचायतों में निकलनी है।लॉक में अभियान के दूसरे दिन देवरी और पकनी में कांग्रेसियों ने पदयात्रा की और ग्रामीणों को एकजुट करने का प्रयास किया गया।पदयात्रा के समापन पर आमसभा आयोजित हुई।आमसभा को आयोजित करते हुए कुमार सिंह देव ने कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की है जो अंतिम पड़ाव में है।यह यात्रा के एक सकारात्मक सोच के साथ निकाली गई थी जिसमें सफलता मिली है और देश की जनता भाजपा के मंसूबो को समझ गई है।अब कांग्रेस देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा कर रही है और इसका उद्देश्य और सोच भी सकारात्मक है।अब समय आ गया है कि हम सब भाजपा की नफरत की नीति को समझें और आने वाले चुनाव में मुंह तोड़ जवाब दें।विद्यासागर सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार पूरी तरह से अक्षम है, उनकी जन-विरोधी,विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति के कारण गंभीर बेरोजगारी, महंगाई, विाीय संकट और आर्थिक बर्बादी की स्थिति निर्मित हो गई है।हम सबको मिलकर ऐसी जनविरोधी सरकार को हराना है ताकि देश में साफ सुथरी सरकार फिर से बने और देश में प्यार मोहबत की स्थिति निर्मित हो,देश फिर से विकास के पहियों पर दौड़े।उन्होंने सभी से एकजुट होने का आव्हान भी किया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन मरावी,
लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता,सतीश चौबे ,सेक्टर प्रभारी चंद्रपाल यादव, बीडीसी प्रतिनिधि कृष्णा सिंह,आईटी सेल के विधानसभा अध्यक्ष हरि कुशवाहा, कवल साय यादव, शंम्फलाल, अशोक सिंह, राजेंद्र सिंह ,सुरेश गुप्ता,स्थानीय सरपंच,पंच,कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
गोरगी से शुरू हुआ था अभियान..
प्रतापपुर लॉक में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 27 जनवरी को दूरस्थ ग्राम पंचायत गोरगी से शुरू हुआ था।लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सिंह द्वारा यहां अभियान की शुरूआत की थी और करीब पंद्रह किलोमीटर की पदयात्रा की थी।
देवरी और पकनी में चौदह चौदह लाख के सीसी सडक का भूमिपूजन
अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की सौगात भी दी जा रही है,ग्रामीणों से संवाद कर शिकायतें और समस्याएं सुनी जा रही हैं।इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों ने देवरी और पकनी में चौदह चौदह लाख की लागत से बनने वाले सीसी सड़कों का भूमिपूजन विधि विधान से किया।
हमारी सरकार प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही : डॉ प्रेमसाय सिंह
नपं प्रतापपुर में शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने करोड़ों रुपए का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, पत्रकारों का किया सम्मान
प्रतापपुर हमारी सरकार की नीयत ठीक है और हम बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के साथ नगर पंचायत प्रतापपुर में विकास कार्य कर रहे हैं।उक्त बातें प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। वे नगर पंचायत अंतर्गत 529.51 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्य्रकम के साथ सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।कार्यक्रम में उनके प्रतिनिधि कुमार सिंह देव विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
बस स्टैंड के मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम की शुरूआत पूजा अर्चना से भूमिपूजन और लोकार्पण से हुई जिसके बाद अतिथियों का स्वागत हुआ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ प्रेमसाय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है जिसका सुखद परिणाम पूरे प्रदेश के साथ प्रतापपुर में दिख रहा है।यह अच्छा है कि नगर पंचायत प्रतापपुर के अध्यक्ष के साथ पूरी टीम शासन की मंशानुरूप काम कर रही है।आत्मानंद स्कूल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है,वे सीएम बनने के बड़ बोलते थे कि हम ऐसा कुछ नहीं कर पा रहे हैं जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ अलग हो।इसके बाद आपके सामने स्वामी आत्मानंद स्कूल हैं जो पूरे देश में रख मॉडल है,इसी तरह के काम स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पहले भूपेश बघेल देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा जा रहे हैं,वहां स्थानीय लोगों से मिलना,शाम को समाज प्रमुखों और अन्य लोगो से मिल समस्याएं जानना,मांगे सुनना और फिर उन्हें पूरा करना।उन्होंने शासन की अन्य योजनाओं और कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारी नियत साफ है और प्रतापपुर के साथ पूरे प्रदेश में विकास के काम रुकेंगे नहीं। विधायक बनकर ने कहा कि आने के बाद हमारे डॉ प्रेमसाय सिंह के कारण प्रतापपुर का विकास शुरू हुआ और एसडीएम, तहसील हो या अन्य कार्यालय उनका शुभारंभ हुआ।सड़कें हों या पूल पूलिये,आज हमारा कोई भी गांव पहुँचविहीन नहीं है।उनकी यहाँ के विकास की सोच है क्योंकि वे यहीं जन्में और पले बढ़े हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रतापपुर के नगर पंचायत गठन के बीस साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी बड़ी राशि विकास कार्यों में लिए प्राप्त हुई।नगर का चहुंमुखी विकास हो रहा है और हमारे मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के सहयोग से सभी योजनाओं को मिलाकर करीब अड़तीस करोड़ की राशि खर्च हो रही है।विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए कंचन सोनी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के भेदभाव के बिना हम सभी को योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं और सबके हित में काम करते रहेंगे।
विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने कहा कि डॉ प्रेमसाय सिंह के प्रयास से हमेशा यहां का विकास हुआ है और जब तक ये रहेंगे यहां का विकास होगा तथा आभार प्रदर्शन सीएमओ घनश्याम शर्मा ने किया।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश चौबे बनवारी गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष बीजू दासन,जिला पंचायत सदस्य मंजू मिंज,नरेंद्र गर्ग,सतीश ,इम्तियाज जफर,नवीन जायसवाल ,बलबीर यादव,हरिशंकर कश्यप,अरविंद जायसवाल,प्रिया जायसवाल,अदुल मजीद सहित सीईओ निजामुद्दीन, एसडीओपी अमोलक सिंह, बीईओ एमएस धुर्वे,नगर पंचायत के सब इंजीनियर अभिषेक एक्का,बिहारी सिंह,विशाल मिश्रा,नीलेश श्रीवास,अमित सिन्हा, चंद्रदीप जायसवाल,अफसाना कुरैशी,बबिता व अन्य उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply