मनेंद्रगढ़@वन विभाग तेंदुआ को पकड़ने के लिए बकरे को बनाया चारा फिर भी नहीं फसा तेंदुआ बेचारा

Share

  • आदमखोर तेंदुआ को पकड़ पाने में विभाग नाकाम, तेंदुए ने एक बार फिर किया महिला का शिकार
  • तेंदुआ ले चुका दो महिलाओं की जान,पर वन विभाग नहीं पकड़ सका इस तेंदुए को
  • गोगपा ने कहा आदमखोर तेंदुआ को जल्द काबू करें अन्यथा होगा उग्र आंदोलन

रवि सिंह –
मनेंद्रगढ़ 03 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। एमसीबी जिले के वन मंडल मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत कुँवारपुर वन परिक्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुआ भाय बना हुआ है अभी तक 2 महिलाओं को तेंदुआ मौत के घाट उतार चुका है वही एक बच्चे को भी घायल कर चुका, इस आदमखोर तेंदुआ के लगातार हमले की वजह से लोग दहशत में हैं पर वन विभाग इस दशक से लोगों को निजात दिला पाने में अभी तक असफल है, तेंदुआ के हमले से लगातार लोग जान जोखिम में डालकर रह रहे हैं, वही अभी तक वन विभाग उस आदमखोर तेंदुआ को काबू कर पाने में असफल है, तेंदुआ को पकड़ने के लिए बकरी को चारा के तौर पर इस्तेमाल भी किया फिर भी तेंदुआ वन विभाग के पकड़ में नहीं आया, तेंदुआ कब वन विभाग की पकड़ में आएगा और लोग कब तेंदुआ के दहशत से निजात पाएंगे, इस बात पर सस्पेंस बरकरार है वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने वन विभाग को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द तेंदुआ पर काबू पाए नहीं तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जि़ले के वन मंडल मनेन्द्रगढ़ अंर्तगत कुँवारपुर वन परिक्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर तेंदुए ने मंगलवार की सुबह एक बार से जनकपुर परिक्षेत्र में एक महिला को अपना शिकार बनाया। इस घटना में महिला की मौत हो गयी। जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतगर्त कुँवारी बीट के ग्राम सिंगरौली के पुरनिहापारा की घटना है। मृतिका उमाबाई बैगा पत्नी नान बैगा पर आज सुबह लगभग 7 बजे तेन्दुआ ने घर के समीप हमला किया। गले में वार करने पर महिला की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर वन अमले के साथ जनकपुर रेंजर चन्द्रमणि तिवारी मौके पर पहुँच गए थे। उन्होंने विभाग की ओर से पीडि़त परिवार को 25 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की है। 03/01/2023 घटनास्थल पर पहुंचे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वन विभाग के रेंजर चंद्रमणि तिवारी से बात कर फोन द्वारा डीएफओ एवं कलेक्टर से बात कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरतपुर सोनहत, अमर सिंह परस्ते संभागीय संगठन महामंत्री सम्भाग सरगुजा, रामदेव सिंह परसते जिला उपाध्यक्ष गोंगपा एमसीबी सुखलाल सिंह मराबी लाक अध्यक्ष गोंगपा एवं जनपद सदस्य जनपद पंचायत भरतपुर मायाप्रताप सिंह परस्ते लाक कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य जनपद पंचायत भरतपुर कैलाश सिंह परस्ते पूर्व सरपंच चिडौला लालजीत सिंह कुशरो जिला प्रवक्ता जीएसयू एमसीबी, पप्पू नेटी जिला संगठन मंत्री, चन्द्रबती बैगा सरपंच ग्राम पंचायत सिंगरौली, जिसमें संबंधित वन विभाग को हमारे गोगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा वन परिक्षेत्राधिकारी से बात कर दुखद परिवार को उचित मुवावजा मिले , तथा आदमखोर तेंदुआ को पिजरा लगाकर वन विभाग पकडे, रेशक्यू चलाकर पकड़े, नहीं पकड में आता है तो तुरंत वन विभाग तेंदुआ को गोली मारकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाऐ अन्यथा हम और हमारा संगठन क्षेत्रवासियों को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
पूर्व में भी तेंदुआ ने किया था महिला पर हमला
तेंदुआ ने कुछ दिन पूर्व ही ग्राम तितौली स्थितगोधौरा के जंगल में एक बुजुर्ग महिला को मार डाला था। इस घटना के 10 दिन बाद ही उसने ग्राम छापरटोला में घर के आंगन में घुसकर 8 वर्षीय बालक को दबोच लिया था। गनीमत रही कि वह आंगन की दीवार की ऊंचाई को फांद नहीं पाया, अन्यथा बालक की जान जा सकती थी। जनहानि को देखते हुए वन विभाग द्वारा दो पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने का प्लान बनाया गया है। विभाग द्वारा पिंजरे में बकरे को बांधकर जंगल के बीच रखा गया है।
बकरे को पिंजरे में चारा-पानी देकर तेंदुए के फंसने का इंतजार
फिलहाल तेंदुआ पिंजरे के आसपास भी नही फटका है। वन अमला बकरे को पिंजरे में चारा-पानी देकर तेंदुए के फंसने का इंतजार कर रहा है। वन विभाग का कहना है कि खूंखार तेंदुआ अब जनहानि पहुंचाने लगा है। मामले में फॉरेस्ट टीम लगातार प्रभावित एरिया में पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं तेंदुए को पकड़ने पास के जंगल में 2 पिंजरे लगाए गए हैं। ये दोनों पिंजरे कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र के ग्राम आरा व ककरेड़ी के जंगल में रखे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply