प्रतापपुर@72 साल के सिविल बहादुर ने छोड़ा साथ,सुबह 6 बजे ली अंतिम सांस,तमोर पिंगला के रेस्क्यू सेंटर में था 5 वर्षों से

Share


प्रतापपुर, 03 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। 72 साल के सिविल बहादुर अब हमारे बीच नहीं है, आज सुबह 6 बजे के करीब उसने अंतिम सांस ली। सिविल बहादुर को सबसे उम्रदराज हाथी माना जा रहा है जो 5 वर्षो से तमोर पिंगला अभ्यारण्य के रेस्क्यू सेंटर में रह रहा था।
गौरतलब है कि सिविल बहादुर पूर्व में तमोर पिंगला के हाथी कैम्प में रहता था जिसके बाद उसे अचानकमार ले जाया गया था। वर्ष 2017 में उसे फिर से तमोर पिंगला के रेस्क्यू सेंटर में लाकर रखा गया था जहां वह वन अमला और महावतों की निगरानी में था। उसकी उम्र करीब 72 साल की हो गई थी और आज सुबह छह बज्र करीब उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र के साथ उसके शरीर में कुछ दिक्कतें शुरू हो गईं थीं और दो दिन से पेशाब और शौच भी ठीक से नहीं कर पा रहा था। स्थानीय चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे और विशेषज्ञ चिकित्सकों भी ले रहे थे लेकिन इस बीच आज सुबह उसकी मौत हो गई रेस्क्यू सेंटर परिवार सन्नाटा पसर गया और गमगीन स्थिति बन गई क्योंकि वह सबसे पुराना साथी था तथा कर्मचारी ज्यादा समय उसी के साथ व्यतीत करते थे। बरहाल विभाग उसके पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहा है ताकि मौत का कारण और स्पष्ट हो सके। बताया जा रहा है कि विभाग सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार करेगा।
इस बात की तकलीफ, सबसे पुराने हाथी ने छोड़ा साथ अजय सोनी
चर्चा के दौरान रेंजर अजय सोनी ने कहा कि पूरी टीम सिविल साथ घुलमिल गई थी और उसकी सेवा करती थी। सभी को तकलीफ है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply