लखनपुर@किसान जोड़ो सम्मान यात्रा पहुंचा लखनपुर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

Share


किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू किसान सम्मेलन में हुए शामिल


लखनपुर, 21 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर छाीसगढ़ किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने बस्तर संभाग में माता दंतेश्वरी मंदिर से पूजा अर्चना कर किसान जोड़ो सम्मान यात्रा की शुरुआत की यह यात्रा बस्तर से प्रारंभ होकर किसान जोड़ो सम्मान यात्रा सरगुजा जिले के लखनपुर पहुंचा जहां किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व कांग्रेसियों ने जोरदार किसान जोड़ों सम्मान यात्रा का स्वागत किया। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम रजपुरी कला स्कूल मैदान में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस किसान सम्मेलन में अतिथि के रुप में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंश प्रताप सिंह देव, प्रदेश महामंत्री विमलेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता कांग्रेस लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव, किसान कांग्रेस जिला महामंत्री सत्येंद्र राय, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जगरोपरन यादव, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, श्याम लाल यादव अशफाक खान राम सुजान दिवेदी अमित बारी मकसूद हुसैन रमजान खान फिरदोस खान सहित अन्य किसान कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू ने उपस्थित किसानों को गमछा तथा फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया साथ ही सैला पार्टी, करमा नृत्य ,सुआ नृत्य, अन्य नर्तक दलों को सम्मानित किया है तुम्हें किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने जन समूह को संबोधित करते हुए सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि छाीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी सरकार है। जो किसानों के लिए सोचती है। किसान जोड़ो सम्मान यात्रा के माध्यम से किसानों से मुलाकात करते हुए उनके साथ बैठ कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और निराकरण करने का प्रयास किया जाता है गांव मोहल्ले तक छाीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य भी किया जाता है। हर जाति हर धर्म के किसानों को सम्मान करने किसान जोड़ो सम्मान यात्रा निकाली गई है। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राम विलास साहू ने मीडिया से चर्चा के दौरान आरोप लगाते हुऐ कहा की भाजपा नेता किसी का भला नहीं करते समाज को जोड़ने का कार्य नही करते जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने का कार्य करते हैं कहीं भी कोई विकास का कार्य नहीं किया। कांग्रेस पार्टी के मुख्या द्वारा पूरे भारतवर्ष में विकास की गति को देते हुए स्कूल हॉस्पिटल एयरपोर्ट बनाया गया । कुछ उद्योगपतियों को लाभ दिलाने के लिए भाजपा नेताओं के द्वारा उसे बेचने का कार्य किया जा रहा है। सभी जाति धर्म के लोगों को संगठित करने किसान जोड़ों सम्मान यात्रा निकाली गई है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह पैकरा, किसान कांग्रेस प्रवक्ता मुन्ना पांडे , सचिव संघ प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह पैकरा सचिव संघ जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता कृष्णा यादव रामकुमार यादव ,शराफत अली, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजाराम चौधरी, कपिल दास नारायण सिंह, धनीराम, अंजय बरखा, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान व ग्रामीण जन मौजूद रहे.


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply