अंबिकापुर@भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में हार नजर आने से भाजपा प्रत्याशी के चरित्रहनन का प्रयास कर रही कांग्रेस : अनुराग

Share


अंबिकापुर, 21 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में होने वाले उपचुनाव की प्रक्रियाओं के बीच मतदान के पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर लगाए गए आरोप को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि छाीसगढ़ में कांग्रेस की घृणित राजनीति करने वाले सीडी कांड को लेकर कटघरे में खड़े मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में इन्हें हार नजर आ रही है, इसलिए 18 नवंबर को स्कूटनी में नाम खारिज कराने में असफल होने के बाद भाजपा प्रत्याशी के चरित्रहनन का प्रयास कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने किया है, जिसकी भाजपा निंदा करती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रत्याशी पर पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज होने का आरोप लगाया है, जिससे स्वयं ब्रह्मानंद नेताम बेखबर हैं। मामला वर्ष 2019 का है, जिसकी रिपोर्ट झारखंड में हुई है। नवंबर 2022 तक इंतजार के बाद चुनाव के समय इसे तूल देने का प्रयास किया गया, जबकि पॉक्सो एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तारी की जाती है। उन्होंने कहा छाीसगढ़ और झारखंड की सरकार का चाल-चलन एक जैसा है, दोनों ही सरकारें गंभीर षड्यंत्र रचने में लगी हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी झारखंड सरकार की आवभगत छाीसगढ़ सरकार कैसे करती है, इससे सभी वाकिफ हैं। उन्होंने कहा उपचुनाव में करारी शिकस्त मिलने का अंदेशा कांग्रेस को हो गया है, इसलिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। 32 प्रतिशत आरक्षण को लेकर वैसे भी आदिवासी वर्ग में आक्रोश है। पत्रकार वार्ता के दौरान सरगुजा लोकसभा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कांग्रेस ने स्वच्छ छवि के भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष स्वयं आदिवासी समाज से हैं, उन्होंने आदिवासी समाज के भाजपा प्रत्याशी के चरित्रहनन का प्रयास मुख्यमंत्री या फिर कांग्रेस के बड़े नेताओं के दबाव में किया हो, तो बड़ी बात नहीं है। कांग्रेस की आदिवासियों के प्रति शुरू से ही अच्छी मंशा नहीं रही है। आदिवासियों को मिलने वाले 32 प्रतिशत आरक्षण को इन्होंने समाप्त कर दिया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, अखिलेश सोनी, प्रबोध मिंज, रूपेश दुबे सहित अन्य उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply