रामानुजगंज@प्राचीन राम मंदिर में भक्तों ने की सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Share

रामानुजगंज 19 नवंबर 20-22 (घटती घटना) शहर के कन्हर नदी तट पर स्थित राम मंदिर में शनिवार को सुबह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था जहां श्री राम भक्तों ने वाद्ययंत्रों की मनोहारी धुनों से सुंदरकांड पाठ किया।प्राचीन राम मंदिर में प्रतिदिन शाम के समय राम भक्तों के द्वारा रामायण पाठ का सामूहिक रूप से आयोजन कर रामायण वाचन किया जाता है और 01 साल पूर्ण होने पर पूर्णाहुति के रूप में सुंदरकांड का पाठ कर उसे पूर्ण किया जाता है। तत्पश्चात उसके दूसरे दिन से पुनः रामायण पाठ प्रारंभ कर दिया जाता है। यह राम भक्ति का सिलसिला काफी समय से चलता आ रहा है इसमें राम भक्तों के द्वारा श्रद्धा भाव से शामिल होकर रामायण पाठ किया जाता है। आज आयोजित सुंदरकांड पाठ में भगवान श्री राम के जयकारे लगाए गए सुंदरकांड का पाठ सुबह 8ः45 बजे प्रारंभ हुआ और लगभग 1ः00 बजे तक चला। मंदिर के पुजारी सुदर्शन दुबे के द्वारा आरती की गई ।आरती उपरांत भगवान को भोग लगाते हुए भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर यशपाल दुबे धनन्जय मिश्रा अशोक केसरी रमेश केसरी अजय केसरी अजय गुप्ता शंभू कश्यप एस पी निगम अजय सोनी विनायक मिश्रा आशीष गुप्ता आनंद पाठक विनोद राहगीर महेश अग्रवाल माधव मिस्त्री अनिल जयसवाल प्रमोद मिश्रा शम्भु गुप्ता छट्ठू गुप्ता एवं 04 महिलाएं सहित अन्य लोग भगवान राम की भक्ति में शामिल हुए।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply