रायपुर,@राज्य शासन के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में हुआ फेरबदल

Share



रायपुर,20 नवम्बर 2022 (ए)।
छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग अटल नगर द्वारा देर रात राज्य शासन के निर्देश पर 7 आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल हुआ। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी डीएम अवस्थी को महानिदेशक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी से महानिदेशक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी मुख्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर रतन लाल डांगी 2003 बैच को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से निदेशक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी रायपुर पदस्थ किया गया है। इसी तरह आनंद छाबड़ा 2001 बैच को पुलिस महानिदेशक गुप्तावार्ता पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज पदस्थ किया गया है। वहीं बद्री नारायण मीणा 2004 बैच को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज एवं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज का प्रभारी बनाया गया है। अजय कुमार यादव 2004 बैच को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज से पुलिस महानिरीक्षक गुप्तावार्ता पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभाार पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज (केवल जिला रायपुर का प्रभार) दिया गया है। शेख आरिफ हुसैन 2005 बैच को उप पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जिले को छोड़कर महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार का प्रभार दिया गया है। रामगोपाल गर्ग 2007 बैच को उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज बनाया गया है। अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव गृहमंत्रालय ने सातों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संबंधित क्षेत्रों में पदभार एवं कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया है।


Share

Check Also

बिलासपुर@ कलेक्टर ने इंजेक्शन से गर्भपात मामले की रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी

Share बिलासपुर,08 अप्रैल 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिम्स में गलत इंजेक्शन के चलते हुए …

Leave a Reply