अंबिकापुर@बस व ट्रक के बीच भिड़ंत,एक की मौत दर्जन भर यात्री घायल

Share


अंबिकापुर, 19 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग स्थित नेशनल हाइवे पर शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे ग्राम चांची के पास यात्रियों से भी बस व ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को राजपुर स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार हिन्दुस्तान बस क्रमांक सीजी 15 एबी 7200 अंबिकापुर प्रतीक्षा बस स्टैंड से मदगुरी जा रही थी। बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे। शाम करीब 5.30 बजे अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर स्थित चांची के पास बस जैसे ही पहुंची सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच कई। हादसे में बस में सवार दामोदरपुर निवासी 56 वर्षीय धनेश खैरवार की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकलवाकर इलााज के लिए राजपुर स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने दो की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने राजपुर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा और घायलों से मिले। इस दौरान उन्होंने घायलों की स्थिति का जायजा लिया और चिकित्सकों को इलाज व्यवस्था उपलध कराने के निर्देश दिए। घायलों में बेनो रीता ग्राम चटकपुर, करिश्मा केरकेट्टा ग्राम कासा बैल, अकलीना बड़ा ग्राम राजपुर, स्वाति तिवारी ग्राम राजपुर, मोहनी ग्राम घोरघड़ी, रघुनाथ ग्राम भगवतपुर,अनिल कुमार बड़ा ग्राम घुघरी, अशिंका तिवारी निवासी अम्बिकापुर, मोनू मिंज ग्राम लाउ, शोभा रजक ग्राम राजपुर, नेहरू ग्राम सेमराकला, श्रवण सोनवानी ग्राम मानपुर व हर्ष गुप्ता ग्राम राजपुर सहित अन्य लोग घायल हैं। जिनका इलाज राजपुर स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply