बैकुण्ठपुर@छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी को पुण्य स्मरण करते पुष्पांजलि अर्पित किया गया

Share

  • मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,पंजाब,हरियाणा,कर्नाटक,केरल व आंध्रप्रदेश का स्थापना वर्ष अलग पर दिन व माह एक, खास है 1 नवम्बर।
  • सात राज्य का स्थापना दिवस एक ही दिन पड़ता है इन सात राज्यों के लिए 1 नवंबर का दिन बहुत ही महत्व रखता है।

बैकुण्ठपुर 01 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। भारत के सात राज्य छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश अपना स्थापना दिवस मनाएगा। हर साल 1 नवंबर को मनाए जा रहे स्थापना दिवस में राज्य सरकारें कई आयोजन करेंगी और इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाएगी। वही भाजपा के दौरा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल पटना के जमगहना शक्ति केंद्र में इस राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पूज्य अटल बिहारी वाजपेई जी को पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया गया। भाजपा नेता अनिल कुमार जयसवाल ने कहा की देश अटल जी की सरकार थी उस समय मध्यप्रदेश से अलग हो कर छत्तीसगढ़ राज्य बना, इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को हुई थी। छत्तीसगढ़ के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्रधानमंत्री आएंगे-जाएंगे, मुख्यमंत्री आएंगे-जाएंगे, लेकिन यह श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ जुड़ा रहेगा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य को अपने प्रधानमंत्री रहते मंजूरी दी और उसका निर्माण कराया। उस वक्त छत्तीसगढ़ में उनकी पार्टी की स्थिति बहुत सशक्त नहीं थी और यह लगभग तय था कि नए राज्य में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी और ऐसा ही हुआ। अजीत जोगी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पहली सरकार कांग्रेस की बनी। किन्तु, जब चुनाव हुए तो एक अलग राज्य के रूप में अटलजी द्वारा रोपा गया बीज अंकुरित हुआ। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छत्तीसगढ़ में एक नए दौर की शुरुआत की। अटलजी ने अपने मंत्रिमंडल के राज्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया। इसमें एक बड़ा योगदान अटल बिहारी वाजपेयी का है। श्री जयसवाल ने कहा की उनके अतुलनीय योगदान को छत्त्तीसगढ़ कभी भूल नहीं सकता। यह भी इतिहास में सदा दर्ज रहेगा छत्तीसगढ़ जब बना तब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। 1998 में रायपुर के सप्रे स्कूल मैदान की सभा में अटलजी ने वादा किया था कि इस अंचल की लोकसभा की 11 में से 11 सीटें दिलाएंगे तो छत्तीसगढ़ राज्य मिल जाएगा। लेकिन छत्तीसगढ़ ने तो 11 सीट नहीं दी, फिर भी उन्होंने अपना किया वादा निभाया और छत्तीसगढ़ राज्य बना। राज्य के लोग यह भूल नहीं सकते कि रायपुर के जिस सप्रे स्कूल मैदान में राज्य निर्माण का वादा किया था, राज्य निर्माण के बाद उसी मैदान में 36 लाख पंखुडिय़ों से अटलजी का अभिनंदन किया गया था। सर्वविदित है कि छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में जो विकास किया है उसमें भी अटलजी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने 2004 में रायपुर में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, दुर्ग में तकनीकी विश्वविद्यालय और बिलासपुर में सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का सपना प्रदेश के महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राजनीतिज्ञों, बुद्धिजीवियों और छत्तीसगढ़वासियों ने देखा था। अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर उन सभी का सपना साकार किया। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि अटलजी के पृथक राज्य गठन का उद्देश्य पूरा हो। पृथक छत्तीसगढिय़ों के सपनों का छत्तीसगढ़ बने। छत्तीसगढ़ी संस्कृति, संस्कार व भाषा की रक्षा हो। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज मंडल पटना के जमगहना शक्ति केंद्र में राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पूज्य अटल बिहारी वाजपेई जी को पुष्पांजलि अर्पित करने के दौरान भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद साहू, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, जनगहना उपसरपंच संदीप दुबे, प्रेम प्रकाश पांडे, राम भजन जयसवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे ।
1 नवंबर का इतिहास
1 नवंबर का इतिहास भारत के पन्ने पर छप गया है क्योंकि ये दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन देश के विभिन्न राज्यों का भाषा के आधार पर पूर्नगठन करने का फैसला लिया गया था। इसमें छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश राज्य शामिल है। ये सात राज्य एक ही दिन अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। आइये जान लेते हैं कि कैसे ये सात राज्य कैसे अपना स्थापना दिवस मना रही हैं। देश का दिल कहे जाने वाला राज्य मध्य प्रदेश आज अपना 67 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। पंजाब का पूर्नगठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। वहीं पंजाब पुनर्गठन विधेयक, 1966 के अनुसार 1 नवंबर, 1966 को हरियाणा राज्य के रूप में एक नये राज्य का उदय हुआ। दोनों राज्य इस दिन को मना रहा है। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आदमपुर में भाजपा-जजपा प्रत्याशी भाव्य बिशनोई के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कर्नाटक का पूर्नगठन 1 नवंबर 1956 को भाषा के आधार पर हुआ था। इसमें सभी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों को एक ही राज्य में विलय कर दिया गया था। वहीं केरल का पूर्नगठन भी 1 नवंबर 1956 को हुआ। केरल में आज 1 नवम्बर के दिन केरालाप्पिरवी केरल का जन्मदिन मनाते है। हमारी प्रतिबद्धता प्रत्येक कन्नड़ को वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। एतिहासिक धरोहरों से समृद्ध आंध्र प्रदेश की स्थापना भी 1 नवंबर 1956 को हुई थी। आंध्र के लोगों के लिए इस दिन का विशेष महत्व है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply