अम्बिकापुर@एबीवीपी की नवीन कार्यकारिणी का गठननगर मंत्री बने यश राज सिंह

Share


अम्बिकापुर,19 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद अम्बिकापुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी घोषणा में प्रमुख रूप से प्रांत सहसंगठन मंत्री महेश प्रसाद, विभाग संयोजक सूर्यकांत सिंह , जिला संयोजक उज्ज्वल तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल नागवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रांत सहसंगठन मंत्री महेश प्रसाद ने कहा विद्यार्थी परिषद लगातार शिक्षा और समाज से जुड़े विषय को उठाते रहती है। विद्यार्थी परिषद में छात्रों की भूमिका अहम है। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नगरमंत्री यश राज सिंह, नगर अध्यक्ष अजय पाल, नगर सहमंत्री मुस्कान सिंह, आर्यन गुप्ता, रोहन मण्डल और योगेश सिंह, कार्यालय मंत्री, गोपाल सिंह कोषाध्यक्ष, सौन्दर्य सिंह थापा सोशल मीडिया प्रमुख, आकांक्षा श्रीवास्तव नगर कलामंच प्रमुख, मनोज चौधरी महाविद्यालय प्रमुख, राज गर्ग विद्यालय प्रमुख, प्रदीप तिग्गा छात्रावास प्रमुख, सृजन सिन्हा नगर तकनीकी प्रमुख, राकेश गुप्ता नगर एनएसएस प्रमुख, रामप्रकाश ठाकुर नगर एनसीसी प्रमुख, आकांक्षा सिंह एसएफडी प्रमुख, प्रियांशु सोनी एसएफएस प्रमुख, अभिषेक जयसवाल क्रीडा प्रमुख, नगर कार्यकारणी सदस्य संतोषी पैकरा, अंश पांडेय, शक्र आदित्य पांडेय, सत्यम विश्वकर्मा, विशाल सिंह, तलाश कुमार, सुजल अग्रवाल, अमन प्रजापति, सुभांश कुमार सोनी, वीर सिंह शामिल हैं।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply