नई दिल्ली@बीजेपी मे नए अध्यक्ष के लिए नही होगा चुनाव

Share

जेपी नड्डा ही अभी सभालेगे कमान
नई दिल्ली, 26 सितम्बर 2022।
काग्रेस मे अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। वही भाजपा मे अभी पार्टी के मुखिया का चुनाव नही होने वाला है। सूत्रो का कहना है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा।
20 जनवरी 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बता दे कि जगत प्रकाश नड्डा पहले सात महीने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सभाला था।
इस हिसाब से 20 जनवरी 2023 मे उनके तीन साल पूरे हो रहे है। हालाकि अब 2024 के आम चुनाव तक भाजपा की कमान उनके ही हाथ मे रह सकती है।
आरएसएस से करीबी और साफ छवि
छात्र जीवन से ही राजनीति मे उतरे जेपी नड्डा साफ छवि के लिए जाने जाते है। इसके अलावा आरएसएस के भी वह करीबी माने जाते है। वह ना केवल केद्र बल्कि हिमाचल प्रदेश मे भी मत्री रह चुके है।
1998 से 2003 तक वह हिमाचल प्रदेश मे कैबिनेट मत्री रहे। इसके बाद धूमल सरकार मे भी 2008 से 2010 तक भी उन्होने मत्रिपद सभाला। 2012 मे वह पहली बार राज्यसभा से सासद बने। मोदी सरकार मे उन्होने स्वास्थ्य मत्रालय की जिम्मेदारी सभाली।
यूपी मे भाजपा की विजय के बाद बढ़ा था कद
कहा जाता है कि दिल्ली के सिहासन का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। 2019 मे लोकसभा चुनाव के दौरान जेपी नड्डा को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। चुनौती आसान नही थी क्योकि सपा और बसपा साथ मिलकर चुनौती दे रही थी।
हालाकि जेपी नड्डी की रणनीति ने कमाल किया और यूपी मे भाजपा को 64 सीटो पर जीत हासिल हुई। वही सपा, बसपा को मिलाकर केवल 15 सीटे ही मिली थी। इस जीत के बाद पार्टी मे जेपी नड्डा का कद बढ़ा।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply