बैकुण्ठपुर@भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के कोरिया आगमन पर भाजपाई हुए एकजुट,किया स्वागत

Share

बैकुण्ठपुर 18 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रथम कोरिया आगमन पर भाजपा मंडल पटना द्वारा आदर्श चौक पटना में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा के कार्यकर्त्ता के साथ पदाधकारी शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष स्वागत अभिनंदन किया गया।
मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रथम कोरिया आगमन पर पटना के आदर्श चौक में मंडल के सभी बूथ इकाई के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, मंडल के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया द्य उनके साथ में कोरिया जिले के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपा देवी पावले, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, शर्मा नर्सिंग होम अस्पताल बैकुंठपुर के संचालक डॉ. राकेश शर्मा उपस्थित थेद्य प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए उनके पुरे जोश से प्रभावित होते हुए आह्वान किया कि अब समय आ गया है सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाएं 2023 के आगामी चुनाव में कमल खिलाने के लिए छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए अपनी कमर कस लेवे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के भूपेश सरकार ने जिस तरह प्रदेश की जनता के साथ छल एवं वादाखिलाफी किया है अब आने वाले चुनाव में प्रदेश के लबरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ फेंकना है। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता देवी कुर्रे, रूपचंद गुप्ता, रमेश जायसवाल, संपत कुशवाहा, विनोद साहू, अनिल साहू, अनिरुद्ध ठाकुर, रितेश सिंह, रामलखन यादव, श्रीराम राजवाड़े, शंकर सोनी, राजेश साहू, अनिल जयसवाल, संदीप दुबे, प्रेम प्रकाश पांडे, सत्यम साहू, विष्णु प्रसाद साहू, सुरेश साहू, श्रीमती बबीता ग्वाले, विनोद राजवाड़े, संत लाल साहू, भंवरलाल कुर्रे, कमलेश साहू, संतोष सिंह, विक्की साहू, चंदन देवांगन, गणेश यादव, बिंदेश पांडे, रामा शंकर साहू, सच्चिदानंद द्विवेदी, देवेंद्र कुशवाहा, पप्पू साहू, रामजी साहू, मनीष साहू, जितेंद्र सिंह, सुनील सिंह, प्रवेंद्र सिंह, धीरेंद्र सोनी, अजीत रजवाड़े, प्रदीप जैन, भारतीय जनता पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply