अम्बिकापुर@भाजपा ने सेवाभाव से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Share

अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72 वे जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा सरगुजा व भाजपा अंबिकापुर मंडल ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर के सभी बूथों में वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय जेल तालाब परिसर तथा चंबाथी तलाब परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह सहित भाजपा वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया तथा नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर प¸र युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में रक्तदान कर रक्तदान महादान का संदेश दिया। मोदी जी के जन्मदिन पर हॉस्पिटल चौक में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यालय भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में मोदी जी के जीवन पर आधारित चित्र व पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, तथा पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि आज मोदीजी जैसा देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देश को आगे ले जाने वाला व्यक्तित्व मिलना कठिन है। हमारा सौभाग्य है कि मोदी जी जैसा दिन रात देश के लिए काम करने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता उनके दीर्घायु व यशस्वी होने की कामना करते हैं।
इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ नेता कर्ताराम गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, राजबहादुर शास्त्री, विकास पांडे, मंजूषा भगत, मधु चौदह, अरुणा सिंह, राधेश्याम सिंह ठाकुर, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, संजय सोनी, अजय प्रताप सिंह, विनोद दुबे, बबलू शर्मा, पंकज गुप्ता, विश्वविजय तोमर, अंशुल श्रीवास्तव, वीरेंद्र बघेल, शानू कश्यप, वीर सोनी, रामलखन महंत, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, दुर्गा शंकर दास, गोपाल सिन्हा, शरद सिन्हा,विशाल गोस्वामी, कृष्ण कुमार शर्मा, नकुल सोनकर, सोनू मुदलियार, दीपक गर्ग, सुषमा गुप्ता, मनोज सोनी, सुरजीत सिंह, नवीन विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह बघेल,संजीव कश्यप,राजेंद्र जायसवाल, मनीष बारी, शंभू सोनी, रोचक गुप्ता, कमलेश तिवारी, अंजनी दुबे, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, निरंजन राय, अनुराग शुक्ला, श्रीधर केसरी, अमोक कश्यप, दिव्यांशु केसरी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply