नागपुर@आउटसोर्स नही की जा सकती देश की सुरक्षाःसेना प्रमुख मनोज पाडे

Share


मौजूदा वक्त मे आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी
नागपुर, 15 सितम्बर 2022।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पाडे ने गुरुवार को कहा कि रक्षा के लिए आयातित तकनीक पर निर्भरता ठीक नही है। उन्?होने रक्षा क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा को आउटसोर्स नही किया जा सकता है, ना ही बड़े पैमाने पर विदेश से उपकरणो की खरीद पर निर्भर हुआ जा सकता है। नई नई प्रौद्योगिकिया भविष्य के युद्धो के चरित्र को बदलती नजर आ रही है। इसलिए इस क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता समय की जरूरत है।
सेना प्रमुख ने आधुनिक तकनीकी क्षमताओ की जरूरत बताते हुए कहा कि सीमाओ पर बदलते घटनाक्रमो ने आधुनिक, चुस्त और तकनीकी रूप से दक्ष सशस्त्र बलो की आवश्यकता को मजबूत किया है। विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सस्थान (वीएनआईटी) नागपुर के 20वे दीक्षात समारोह के अवसर पर छात्रो को सबोधित करते हुए जनरल पाडे ने कहा कि भारत के सुरक्षा चुनौतियो को विवादित सीमाओ और नए खतरो (साइबर, स्पेस और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम) के डोमेन के रूप मे देखा जा रहा है।
सेना प्रमुख ने कहा- भारत के पास शत्रुतापूर्ण, परमाणु-सशस्त्र और अस्थिर पड़ोसी है। पिछले दो वर्षो मे चीन के साथ उारी सीमाओ पर सामने आए घटनाक्रमो (जिसमे गालवान मे सघर्ष भी शामिल है) ने हर समय आधुनिक, चुस्त और तकनीकी रूप से सशक्त सशस्त्र बलो को बनाए रखने की जरूरत को शिद्दत से महसूस कराया है। रक्षा और सुरक्षा के लिए आयातित प्रौद्योगिकियो पर हमारी निर्भरता एक रणनीतिक चुनौती के रूप मे उभरी है। सेना प्रमुख ने कहा कि मौजूदा वक्?त मे सुरक्षा तकनीकी कौशल पर निर्भर है। कोई भी देश अपनी नवीनतम, अत्याधुनिक तकनीक को साझा नही करना चाहता। ऐसे मे देश की सुरक्षा दूसरे मुल्?को की उदारता के भरोसे नही रह सकती है। महत्वपूर्ण तकनीक मे आत्मनिर्भरता अनिवार्यता रणनीतिक जरूरत बन गई है जिसको नजरअदाज नही किया जा सकता है। रक्षा उद्योग को मजबूती देने के लिए स्टार्ट-अप आगे आए है।
हम सही रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे है लेकिन अभी लबा सफर तय करना बाकी है।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply