अम्बिकापुर@एक बाइक पर सवार थे चार लोग, ट्रक ने मारी टक्कर,दो की मौत

Share

अम्बिकापुर,03 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। अज्ञात ट्रक ने शुक्रवार की रात बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में एक की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि तीन लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया हुआ। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज चल रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने सडक़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंहगई दमउकुंड निवासी अजय पावले पिता बुधराम पावले 17 वर्ष, विजय सिंह पावले पिता देवनारायण 17 वर्ष, विरेंद्र पावले पिता सांझूराम 18 वर्ष तथा शोभनाथ मरावी पिता लल्लू राम 16 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से गुजरे मुख्य सडक़ पर जा रहे थे।
इसी बीच रात करीब 8 बजे उदयपुर-सूरजपुर मार्ग पर दमउकुंड से आगे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से चारों सडक़ पर जा गिरे, इस दौरान वाहन का पहिया अजय पावले व विजय पावले को कुचलते हुए निकल गया। पहिए से बुरी तरह से कुचल जाने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उदयपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया।वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल विरेंद्र पावले व शोभनाथ मरावी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची उदयपुर पुलिस ने दुर्घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र का होने के कारण मर्ग डायरी वहां भेज दिया है। सडक़ हादसे में 2 किशोरों की मौत के बाद उनके परिजन व गांव वाले उग्र हो गए। उन्होंने सडक़ पर शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। वे अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार करने तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर उदयपुर थाना प्रभारी धीरेंद्रनाथ दुबे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। करीब आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
बोरी में ले जाना पड़ा शव
सडक़ हादसे में 2 किशोरों का शरीर बुरी तरह कुचल गया था। सडक़ पर जगह-जगह शरीर के टुकड़े बिखरे थे। ऐसे में पुलिस को बोरी में उठाकर शव ले जाना पड़ा। रामानुजनगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply