बैकुण्ठपुर@कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी करे राज्य सरकारःदेवेन्द्र तिवारी

Share

बैकुण्ठपुर 30 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। पूर्व जिपं सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी प्रेमाबाग में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में धरना स्थल पर पहुँचे। उनके साथ भाजयुमो जिला महामंत्री शारदा गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े भी मौजूद रहे।। उन्होंने राज्य कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं एचआरए कर्मचारियों का अधिकार है।इसे शासन द्वारा समय समय पर न देना वित्तीय घोटाला है।राज्य शासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के केन्द्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ते की मांग के लिए शुरू किए जा रहे हड़ताल का समर्थन करते हुए डीए से वंचित किये जाने के निर्णय को भूपेश सरकार की हठधर्मिता बताया है।उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को किये गए वादे पूरी नहीं कर पा रही है। और अब नियमों को ताक में रखते हुए जबरन कर्मचारी हितों के विरुद्ध जाकर काम कर रही है। श्री तिवारी ने कहा कि सरकार को शीघ्र डीए एवं उसका एरियर्स राज्य के कर्मचारियों को प्रदाय किया जाना चाहिए।
अपने अधिकार को भी छ्ग के कर्मचारियों को इतिहास में पहली बार आन्दोलन करके मांगना पड़ रहा है। क्योंकि यह बिन मांगे ही सरकार को जिम्मेदारी पूर्वक देना होता है,जो छ्ग सरकार नही कर पाई है। सरकार का यह एक क्रूर व्यवहार है जो अधिकारी कर्मचारी के साथ उनके परिवार के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। आज मजबूर होकर राज्य शासन के कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं, यह छत्तीसगढ़ के उन्नति के लिए ठीक नहीं है। श्री तिवारी ने कहा कि यदि राज्य सरकार कर्मचारी हित में शीघ्र निर्णय नहीं करती है तो हम कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हम सामाजिक कर्तव्य मानते हुए आंदोलन में प्रत्यक्ष रूप से सामिल होने का भी प्रस्ताव रखेंगे।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव कर्मचारी हितों के लिए लड़ाई लड़ी है।हमारा प्रदेश नेतृत्व भी आप सभी के साथ है। हम अपने नेतृत्व तक आपकी बातों को।लिखित रूप में पहुचायेंगे। निश्चित ही राज्य सरकार पर बड़ा दबाव बनेगा।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply