कुसमी@कुसमी में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा

Share

पीएम नरेंद्र मोदी के अपील के बाद इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव का हो रहा है आयोजन



-उपेश सिन्हा-
कुसमी ,13 अगस्त 2022(घटती-घटना)। पूरे देश मे इस बार स्वंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वंत्रता दिवस के 75वी वर्षगांठ में देश की जनता से हर घर तिरंगा फहराने की अपील भी की गई है, इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कुसमी में मंडल अध्यक्ष संजय जयसवाल के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नगर कुसमी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया शहर के प्रमुख चौक चौराहों से लोगो प्रेरित करने के उद्देश्य से देश भक्ति गानों के साथ यात्रा निकाली गई , 13अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों के छत पर बालकनी में तिरंगा झंडा लगाने हेतु लोगो को प्रेरित किया गया साथ ही साथ मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल के द्वारा गांव से आए हुए शक्ति केंद्र उसके स्तर तक के कार्यकर्ताओं को झंडा का वितरण कर उनसे अपने अपने घरों में झंडा लगाने का भी आह्वान भी किया गया, यह भी निर्देश दिया कि झंडा कैसे लगाना है उसका रखरखाव कैसे करना है झंडे के मान सम्मान में किसी प्रकार की कोई भूल ना हो इसकी भी जानकारी भी लोगो को दी गई,कार्यक्रम में हर घर तिरंगा के विधानसभा प्रभारी आनंद जायसवाल मंडल के प्रभारी विनोद गुप्ता , बालेश्वर राम , भाजपा वरिष्ठ नेता उमेश्वर ओझा,जिला पंचायत सदस्य हीरामणि निकुंज ,मंडल उपाध्यक्ष अशोक सोनी,विजय भगत, सोमनाथ भगत, रोशन एक्का , सुरभि, कुंती , अतुल जयसवाल चंदन जी जितेंद्र गुप्ता दिलीप गुप्ता महेंद्र यादव सहित कार्यकर्ता गण शामिल हुये,।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply