बैकुण्ठपुर@महिला सशक्तिकरण सावन उत्सव कार्यक्रम में सावन सुंदरी शहनाज वार्ड नम्बर 5 चुनी गई

Share


मनेन्द्रगढ़ के सुरभि पार्क में सावन के अंतिम सोमवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 10 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। 08 जुलाई को मनेन्द्रगढ़ के सुरभि पार्क में सावन मास के पावन अवसर पर अंतिम सोमवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ द्वारा महिला सशक्तिकरण सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह करयाम, अध्यक्षता मनेन्द्रगढ़ नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल व विशिष्ट अतिथि के रूप में द्वितीय अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सुश्री सुनीता साहू एवं प्रथम श्रेणी सत्र न्यायाधीश श्रीमती एकता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
सशक्तिकरण सावन उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सावन झूले का आनंद लिया गया साथ ही कुर्सी दौड़, नीबू चम्मच दौड़, रुमाल रेस जैसी रोचक स्पर्धा का भी आयोजन किया गया जहां उपस्थित महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों से लगभग 300 से 400 महिलाएं शामिल रहीं।
मनेन्द्रगढ़ नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल जी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए जीवन का सबसे यादगार पल रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है और आज के दौर में महिलाएं किसी से कम नही हैं सभी क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा है साथ ही नपाध्यक्ष ने सावन पर्व की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपनी समस्या से नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल को अवगत कराया जिसका नपाध्यक्ष ने कई मामलों में त्वरित निराकरण किया साथ ही अन्य कई समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ की मिशन मैनेजर श्रीमती शुचि पाण्डे ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षदगण, मनोनीत पार्षदगण व विभिन्न समाज की महिलाओं के साथ ही जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply