सूरजपुर@तिरंगा यात्रा को लेकर सूरजपुर शहर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक सम्प्पन

Share


हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर जाएगी भाजपा
-नगर संवाददाता-
सूरजपुर 06 अगस्त 2022(घटती-घटना)।भरतीय जनता पार्टी मंडल सूरजपुर शहर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक सम्प्पन हुई। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर देश के प्रधानमंत्री के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर मंडल के प्रभारी थलेश्वर साहू, जिला महामंत्री मुरलीमनोहर सोनी, ग्रामीण मंडल के प्रभारी दुर्गा शंकर जायसवाल, सह प्रभारी अरुण राजवाड़े, डॉ.एच एन चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री अजजा मोर्चा मोहरसाय सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजवाड़े, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह मंचासीन रहे।

गौरतलब है कि इस अवसर पर प्रभारी थलेश्वर साहू ने अपने उध्बोधन में कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उल्लास से भरपूर भारत का जन-जन आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी 25 वर्षो के संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है यही नहीं इस बार सूर्यास्त के बाद भी तिरंगा फहराया जा सकता है। आजादी के बाद देश ने पहली बार तिरंगे के जनक पिंगली वेंकैया जी जन्म दिन मनाया और उनके योगदान को स्मरण किया। ग्रामीण मंडल के इस अभियान के प्रभारी दुर्गा शंकर जायसवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए यह किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भरत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है। राष्ट्रभक्ति का अर्थ केवल तिरंगा हाथ में लेकर चलना ही नही होता है अपितु राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करने का प्रण भी होता है। हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहाँ भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन संत राजवाड़े ने किया तो वही आभार प्रदर्शन आनंद सोनी ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज साहु, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवांगन, स्वच्छ्ता प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजु देवांगन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर साहु, प्रमोद तायल, कौसल्या सिंह, अनिता मिश्रा, अनिता तिवारी, प्रेमता साहु, अनिता गुप्ता, राकेश महराज, पंकज सोनी, विकाश साहू, चंकी देवांगन, सतबीर सिंह, अंबिका राजवाड़े, संत सिंह, रामसकल कुशवाहा, समीर खान, भोला रवि, संतोष सिंह, देवनारायण मिस्त्री, संत राजवाड़े, राम लखन साहू, देवनारायण राजवाड़े, रेवती रजवाड़े, कुंटे रजवाड़े, तिलक राजवाड़े, हरि विष्णु राजवाड़े, राम लखन जायसवाल, अमर सिंह, टैक् साय सिंह, मंगल राजवाड़े, सुरजन टोप्पो, रामनाथ टोप्पो सहित भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा के साथ-साथ विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply