भुवनेश्वर@अधीर रजन की टिप्पणी को लेकर हगामा

Share

कार्यवाही स्थगितओडिशा विधानसभा
भुवनेश्वर,28 जुलाई 2022।
काग्रेस के नेता अधीर रजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की एक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायको ने ओडिशा विधानसभा मे गुरुवार को हगामा किया। हगामा इतना बढ़ गया कि अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत मे राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शद का उपयोग किया था।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के सदस्य आसन के सामने आ गए और चौधरी की टिप्पणी को लेकर काग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष बी. के. अरुखा ने प्रदर्शन कर रहे विधायको से प्रश्न काल शुरू होने देने की अपील की, लेकिन विधायको ने उनके आग्रह पर कोई ध्यान नही दिया।
अध्यक्ष ने उन्हे आश्वासन दिया कि शून्यकाल मे मुद्दा उठाने दिया जाएगा, लेकिन तब भी वे नही माने। इसके बाद कार्यवाही शुरू करने मे विफल रहे अध्यक्ष ने शाम चार बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी।
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा के सदस्यो ने विधानसभा परिसर मे प्रदर्शनक किया और चौधरी की राष्ट्रपति के खिलाफ अस्वीकार्य टिप्पणी के लिए काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी से बिना शर्त माफी की माग की।
विधानसभा मे भाजपा के उप नेता बी. सी. सेठ ने कहा, काग्रेस को दूसरो का सम्मान करना नही आता और अधीर रजन के बयान से यह साबित भी हो गया है।
विपक्ष के मुख्य सचेतक मोहन माझी ने कहा, काग्रेस ने केवल भारत के राष्ट्रपति बल्कि ओडिशा की बेटी का भी अपमान किया है। सोनिया गाधी को तुरत अधीर रजन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
बीजू जनता दल (बीजद) के राजकिशोर दास ने भी काग्रेस नेता की टिप्पणी की निदा की। वह मुर्मू के गृह जिले मयूरभज से ही नाता रखते है।
सदन मे भाजपा के प्रदर्शन के दौरान बीजद और काग्रेस के सदस्य चुप बैठे नजर आए।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply