दतेवाड़ा, 25 जुलाई 2022। दतेवाड़ा जिला मुख्यालय मे अनाथ, अविवाहित, विधवा, प्रताडि़त और बेसहारा महिलाओ को आश्रय देने के लिए चलने वाली नारी निकेतन प्रताड़ना सेटर मे तब्दील हो गया है। सस्था का प्रभार सभाल रही अधीक्षिका और प्यून की प्रताड़ना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो मे प्यून एक अशक्त महिला से महारानी स्टाइल मे अपने पैरो को दबवाती नजऱ आ रही है। साथ ही वह नारी निकेतन मे शरण लेने वाली मजबूर महिलाओ को डरा-धमका रही है। वीडियो मे वह महिलाओ की मजबूरी का फायदा उठाते हुए साफ तौर पर देखी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नारी निकेतन दतेवाड़ा मे इस समय 12 निराश्रित महिलाओ निवासरत है। मगर नारी निकेतन की प्रभारी अधीक्षिका लगातार नारी निकेतन मे रुकी महिलाओ से अपने घर के बर्तन, झाड़ू, पोछा करवाती है और उनसे नौकरो जैसा काम करवाती है। स्वय पीडि़ताओ ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। नारी निकेतन की शिकायत आई है। अधीक्षिका द्वारा काम करवाने की शिकायत दतेवाड़ा कलेक्टर से पहले भी हुई है। मामले की जाच चल रही है।
