अम्बिकापुर@जनजाति गौरव समाज ने भारत के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का रायपुर में किया अभिनंदन

Share


अम्बिकापुर,15 जुलाई 2022(घटती-घटना)। आजाद भारत के प्रथम जनजाति राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की सरकार ने भारत के प्रथम नागरिक महामहीम राष्ट्रपति के लिए प्रत्याशी बनाया।इसी निमित्त छत्तीसगढ़ दौरा के दरमियान जनजाति गौरव समाज के पदाधिकारियों के द्वारा विशेष मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज के उत्थान के लिए विभिन्न वार्षिक योजना रचना कर चल रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया बताया गया साथ ही महापुरुषों, तीज त्यौहारों को समेटे हुए अदभुत जनजाति गौरव समाज कलैंडर सप्रेम भेंट महापुरुषों कि जीवनी और संस्कृति का सारांश प्रस्तुत किया गया। इस पर आदरणीया मुर्मू जी ने विधिवत रचनाओं चित्रित कलैण्डर चल रहे कार्यक्रमों को हृदय से सराहा देश के उन्नति में जनजाति गौरव समाज का पहल भारत के भाग्योदय का चिंगारी कहते हुए शुभकामनाएं प्रकट की ।जनजाति गौरव समाज ने कहा भारत अप्रतिम महापुरुष संघर्षशील विरांगनाओं की आश में है जिनके नेतृत्व में भारत विकास करते हुए परम वैभव की शिखर पर पहुंच कर विश्व गुरु सिरमौर स्थापित करेगी। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जे.पी.नड्डा के नेतृत्व वाली सरकार का बहुत बहुत आभार ,जिन्होंने आप जैसे विरांगनाओं को भारत के राष्ट्रपति पद पर विराजमान करना अर्थात जनजाति समाज को स्थापित करना यह संकेत जनजाति समाज सहित पुरे देश को गौरवान्वित करता है।समाज प्रमुखों ने देवी देवताओं से विजयी शक्ति याचना की और आदरणीया मुर्मू जी को अग्रिम राष्ट्रपति के रूप में बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनजाति गौरव समाज के संरक्षक नंदकुमार साय , रामविचार नेताम , केदार कश्यप , श्रीमती रेणुका सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एम.डी.ठाकुर, महासचिव विकास मरकाम, प्रदेश सचिव रामलखन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता इंदर भगत जी, बिहारी तिर्की, रामलखन सिंह,कमलेश टोप्पो, सुरेश मरकाम, श्रीमती अरुणा सिंह सहित तमाम जनजाति गौरव समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply