अम्बिकापुर@महिला नदी में बही,मिली लाश

Share

अम्बिकापुर 03 जुलाई 2022 (घटती घटना)। . एक महिला शुक्रवार को मायके जाने घर से निकली थी। पर रास्ते में नदी पार करने के दौरान वह बह गई और उसकी मौत हो गई। महिला की लाश रविवार को लुण्ड्रा पुलिस को ग्राम बंदुगुड़ा नदी किनारे मिली थी। जानकारी के अनुसार शनियारो पति सेजू उम्र 40 वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरडीह की रहने वाली थी। वह शुक्रवार को अपने घर से मायके जाने पैदल ग्राम चितरपुर के लिए निकली थी। रास्ते में नदी पार करना पड़ा है। वह कोइलारी नदी पार कर रही थी। तभी वह पानी के तेज बहाव में वह बह गई। इधर उसके परिजन को लगा की वह अपनी मायके चली गई होगी। तभी रविवार की शाम को लुण्ड्रा पुलिस को जानकारी मिली की बंदुगुड़ा नदी किनारे एक महिला की लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर जाकर महिला की जांच की और शव को पहचान के लिए पुलिस अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज मरच्यूरी में रखवा दिया था। तभी मृतिका के पति सेजू को जानकारी मिली तो वह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच कर उसकी पहचान की। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply