अम्बिकापुर@साईबर ठगी के मामले में 4 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,19 जून 2022 (घटती-घटना)। साईबर ठगी के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी अफलता मिली है। सीतापुर पुलिस ने अंतरराजिया ऑनलाइन ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
साईबर ठगों द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से लोगों को झांसा में लेकर रूप्ये की ठगी करने के मामले लगातार हो रहे है। इसी क्रम में धाना सीतापुर में 8 मई को मुनेश्वर राम पिता शनिराम नागवंशी उम्र 42 वर्ष साकिन भरतपुर थाना सीतापुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भारतीय स्टेट बैंक के खाता से किसी अज्ञात मोबाईल नंबर के धारक द्वारा अपने आप को बैंक मैनेजर बोलकर खाता वेरिफाई करने के नाम पर प्रार्थी से ओटीपी व एनीडेस्क ऐप के माध्यम से 12 लाख 62 हजार 81 रुपए की धोखाधड़ी कर ठग कर लिया था। थाना सीतापुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ में धारा 420, 34 कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सायबर सेल से तथा प्रार्थी के खाता संबंधी जानकारी एकत्रित किया गया जो आरोपियों का झारखण्ड होना पाया गया। आईजी के निर्देश पर एसपी भावना गुप्ता द्वारा एएसपी विवेक शुक्ला, एसडीओपी चंद्रकांत गवन व सीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में आरोपियों को पकडऩे एक टीम का गठन किया गया। साइबर सेल से मिली इनपुट के आधार पर टीम झारखंड पहुंची। यहां देवघर जिला के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर उन्होंने साइबर ठग गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 41 हजार रुपए नकद व 7 नग मोबाइल भी जब्त किया। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत ग्राम दुमरकुंडी बागमारी निवासी नेपाल सिंह पिता मनीजर सिंह 27 वर्ष, ग्राम मिसरना थाना माधोपुर देवघर निवासी विकास कुमार मंडल पिता लालजी मंडल 21 वष, ग्राम ढकढका कसाटी थाना देवीपुर देवघर निवासी निवेय दास पिता शिवलाल दास 19 वर्ष तथा ग्राम कांशीडीह चांडी थाना कुंडा देवघर निवासी मनु कुमार दास पिता कांग्रेस दास 19 वर्ष शामिल हैं।
सरगुजा आईजी अजय यादव व एसपी ने शहर सहित जिलेवासियों से साइबर ठगों के झांसे में नहीं आने तथा ऑनलाइन ठगी से सतर्क व सजग रहने की अपील की है। कार्रवाई में कलीम खान प्रभारी साईबर सेल, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना कोतवाली, एसआई रूपेश नारंग थाना सीतापुर, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान साइबर सेल, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह साईबर सेल, आरक्षक अभिषेक सिंह राठौर, आलोक गुप्ता, अंशुल शर्मा, कुंदन सिंह, अनुज जायसवाल, मनीष सिंह, पंकज देवांगन व संजीव चौबे की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply